फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lover climbs mobile tower for marriage demand in gaya dumariya today bihar news

बिहार: टावर बना प्रेमी का धरना स्थल! शादी की मांग पर अड़ा युवक, दो घंटे तक मचा ड्रामा; फिर जानें कैसे बनी बात?

Thu, 17 Sep 2026 03:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 03:38 PM IST
सार

गयाजी के डुमरिया में शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने कहा कि प्रेमिका और उसका परिवार शादी के लिए तैयार होने तक वह नीचे नहीं उतरेगा। अंत में जैसे ही प्रेमिका न हां बोला प्रेमी नीते उतर आया।

विज्ञापन
lover climbs mobile tower for marriage demand in gaya dumariya today bihar news
गया के डुमरिया में शादी की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा प्रेमी।

विस्तार

गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और नीचे उतरने से इनकार कर दिया। करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रेमिका की सहमति मिलने पर युवक सुरक्षित नीचे उतरा।

विज्ञापन

शादी के लिए टावर पर चढ़ गया युवक
मिली जानकारी के मुताबिक, यह मामला बोधिबीघा थाना क्षेत्र का है। पचहथूर गांव निवासी मेराज अहमद नाम का युवक गुरुवार सुबह मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने ऊपर से ही कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका और उसका परिवार शादी के लिए तैयार नहीं होगा, तब तक वह नीचे नहीं उतरेगा। युवक के टावर पर चढ़ने की खबर जैसे ही इलाके में फैली, बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़ा रहा।

विज्ञापन

दो-तीन साल से चल रहा था प्रेम-प्रसंग
बताया जा रहा है कि मेराज अहमद का एक लड़की के साथ पिछले दो-तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार की सहमति नहीं मिलने के कारण मामला आगे नहीं बढ़ पा रहा था। परिजनों और सामाजिक दबाव के कारण लड़की भी शुरुआत में शादी की बात से पीछे हट गई थी। इसके बाद युवक ने अपनी बात मनवाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमिका की सहमति के बाद नीचे उतरा युवक
युवक के टावर पर चढ़ने के बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंची। काफी देर तक समझाने के बाद भी युवक नीचे उतरने को तैयार नहीं था। मामला बढ़ता देख लड़की पक्ष से बातचीत की गई। बताया जा रहा है कि लड़की ने शादी के लिए अपनी सहमति दे दी, जिसके बाद युवक शांत हुआ और खुद टावर से नीचे उतर आया।

करीब दो घंटे तक चले इस घटनाक्रम के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

ये भी पढ़ें- बिहार: पीएम मोदी के जन्मदिन पर श्यामा माई मंदिर क्यों पहुंचे संजय सरावगी? विपक्ष पर भी साधा निशाना

पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाया
युवक के सुरक्षित नीचे उतरने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया। पुलिस का कहना है कि युवक को समझाने के बाद टावर से नीचे उतारा गया है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है और पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में चर्चा है कि युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई। पुलिस ने कहा है कि आगे की स्थिति के अनुसार कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। घटना के दौरान युवक और युवती पक्ष के लोगों ने वीडियो बनाने से लोगों को रोकने की अपील की। पुलिस ने भी मौके पर भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति को संभाला।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed