फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The upset woman poisoned her husband, Death

पति से परेशान महिला ने जहर खाया, मौत

Sun, 27 Sep 2015 09:14 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sun, 27 Sep 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज नई बस्ती में रहने वाले रघुवीर सिंह की 30 वर्षीय बेटी संगीता सिंह ने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई। संगीता अपने पति से प्रताड़ित थी। पिछले छह महीना से वह अपने मायके में रह रही थी। मायके वालों की तरफ मिली तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला अजीजगंज की नई बस्ती निवासी ओसीएफ रिटायर्ड कर्मचारी रघुवीर सिंह ने उसकी शादी तीन साल पहले फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव खिमसेपुर निवासी अजीत सिंह से की थी। आरोप है शादी के बाद से अजीत उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगा। आए दिन वह अपनी संगीता की पिटाई करने लगा। इसी बीच दोनों के बीच कई बार समझौता भी हुआ। छह महीना पहले अजीत संगीता को अपने साथ दिल्ली ले गया। अजीत प्राइवेट नौकरी करता था। पांच महीना पहले पति ने फिर संगीता की पिटाई कर दी। इसके बाद मायके वाले उसे अपने घर ले आए। तब से पति की प्रताड़ित संगीता अपने मायके में रहने लगी। शुक्रवार को संगीता की अजीत से दिन में मोबाइल पर कहासुनी हो गई। इससे परेशान संगीता ने मायके में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार की रात डॉक्टर ने संगीता को हायर सेंटर में इलाज के रेफर कर दिया। अस्पताल से निकलते ही उसने दम तोड़ दिया। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed