फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The thief ran away from the police station with handcuffs

थाने से हथकड़ी समेत भाग गया चोर

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
होटल में चोरी करने के दौरान सीसीटीवी फुटेज से शिनाख्त होने के बाद पकड़ में आया चोर बंडा थाने से रस्सी काटकर हथकड़ी समेत फरार हो गया। चोर के हथकड़ी समेत फरार हो जाने की घटना से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस मामले को छुपाती रही लेकिन 12 घंटे बाद खुटार में चोर के पकड़े जाने के बाद उसने राहत की सांस ली। सीओ ने घटना की जानकारी से इंकार किया है वहीं बंडा के एसओ ने इतना माना है कि चोर ने भागने की कोशिश की थी लेकिन भाग नहीं सका। कस्बा के वीर जी होटल पर सोमवार की रात अज्ञात चोरों ने सीसीटीवी कैमरे का सीपीयू, कोल्ड ड्रिंक्स की तमाम बोतलें, मिठाई और हजारों की नगदी चोरी कर ली थी। मंगलवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे होटल स्वामी को चोरी का पता चला। होटल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकतें कैद हो गई थीं। कैमरे में कैद चोर को लोगों ने पहचान लिया कि वह ब्लाक रोड निवासी राकेश कुमार है। बुधवार को उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका चालान नहीं किया और हवालात में डाल दिया। बृहस्पतिवार शाम चोर ने हवालात में गर्मी लगने की बात कही तो पुलिस ने उसे हथकड़ी लगाकर कार्यालय के बाहर सीमेंट के खंभे से बांध दिया। दीवान के सो जाने पर पहरे पर तैनात संतरी भी थाने में बेंच पर बैठकर खर्राटे भरने लगा। थाने में सन्नाटा देख चोर हथकड़ी की रस्सी काटकर हथकड़ी समेत थाने से भाग निकला। दीवान की नींद टूटी तो उसने चोर को गायब देखा। उसके हाथ पांव फूल गए। शोर होने पर एसओ भी कार्यालय पर पहुंचे और आनन फानन में देहात में गश्त पर गए सभी पुलिसकर्मियों को बुलाकर चोर की तलाश में जुटा दिया गया। रात में चोर का कोई पता नहीं चल सका। शुक्रवार को चोर खुटार थाना क्षेत्र में घूमता मिल गया। चोर के मिल जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली और चोरी के मामले में चालान कर दिया गया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि चोर ने भागने का प्रयास किया था लेकिन भाग नहीं सका। उसे जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


यानी कभी भी हो सकती है बड़ी घटना
पुवायां। बंडा थाने से चोर के हथकड़ी की रस्सी काटकर भाग निकलने की घटना ने थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पहला सवाल यही है कि चोर के पास रस्सी काटने के लिए ब्लेड या कोई भी धारदार हथियार कहां से आया। रात में सुरक्षा प्रहरी होने के बाद भी चोर भाग कैसे निकला।  इन सवालों का जवाब देने से जिम्मेदार अधिकारी बच रहे हैं। खास बात यह है कि बंडा पुलिस ने उच्चाधिकारियों को चोर के भागने की जानकारी नहीं दी। यानी ऐसी हालत में थाने में कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है। बताते चलें, एक सप्ताह पहले पुवायां कोतवाली में बंद एक कंबाइन कंपनी के मैनेजर से एक बदमाश कोतवाली के अंदर ही 17 सौ रुपए ठग कर चंपत हो गया था। 
विज्ञापन


बंडा थाने से रस्सी काटकर हथकड़ी समेत चोर के भाग जाने की कोई जानकारी नहीं है। चोर को पकड़ा गया था, उसे जेल भेजा गया है।
सुधीर कुमार सिंह, सीओ पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed