फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The studio owner shot himself, the condition was serious

स्टूडियो स्वामी ने खुद को गोली मारी, हालत गंभीर

Tue, 16 May 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। Updated Tue, 16 May 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मौके से बरामद किया 32 बोर का तमंचा
विज्ञापन


थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव बरुआपट्टी में मंगलवार सुबह एक स्टूडियो स्वामी ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल से बरेली रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से 32 बोर का तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद किया है। पुलिस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

गांव बरुआपट्टी निवासी 26 वर्षीय गोपाल सिंह की मदनापुर में राज फोटो स्टूडियो के नाम से दुकान है। वह शादी-ब्याह में भी फोटो खींचने का काम करता है। मंगलवार सुबह लगभग सात बजे घर में उसने 32 बोर का तमंचा कनपटी से सटाकर गोली मार ली। गोली उसकी कनपटी के आर-पार हो गई। फायर की आवाज सुनकर घरवालों का ध्यान उस तरफ गया तो गोपाल जमीन पर पड़ा छटपटा रहा था। सूचना पर थाना मदनापुर पुलिस साथ मौके पर पहुंच गई और घटना की जानकारी ली। घर वाले उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों से हालत गंभीर देखते हुए बरेली रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके से 32 बोर का तमंचा और नाल में फंसा कारतूस का खोखा बरामद किया है।
विज्ञापन


घटना के पीछे क्या कारण रहे हैं, ये घरवाले अभी नहीं बता रहे रहे हैं। मौके से तमंचा और कारतूस का खोखा बरामद कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
- प्रभुकांत, थानाध्यक्ष मदनापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed