{"_id":"0e21ca550600f9fb1046bc68a17e08f7","slug":"the-station-celebrates-married-held-revel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर रंगरेलियां मना रही विवाहिता धरी गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्टेशन पर रंगरेलियां मना रही विवाहिता धरी गई
रोजा।
Updated Sat, 25 Jul 2015 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय रेलवे स्टेशन पर रंगरेलियां मनाते एक युवक को विवाहिता के साथ जीआरपी ने दबोच लिया। विवाहिता रामपुर जिले की रहने वाली बताई गई है। जिसे बाद में उसके घरवालों के हवाले कर मामले को रफादफा कर दिया गया है।
वाकया रोजा रेलवे स्टेशन की प्लेटफार्म संख्या एक के पूर्वी छोर का है, जहां शुक्रवार की रात सहारनपुर-लखनऊ पैसेंजर से एक शोदहा एक विवाहिता के साथ उतरा और सूनसान स्थान पर बनी बेंच पर पूरी रात दोनों अश्लीलता करते रहे। रात होने के कारण किसी का ध्यान नहीं गया, लेकिन सुबह करीब पांच बजे वेंडरों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो खबर जीआरपी को दी गई।
जीआरपी के जवान मौके पर गए और दोनों ही लोगों को चौकी ले आए। पूछताछ के दौरान विवाहिता ने जीआरपी को अपना निवास रामपुर जिला बताया, जबकि युवक बरेली का रहने वाला है। काफी देर तक तक दोनों अपने को पति-पत्नी कहते रहे, लेकिन पुलिस की जिरह में बात सामने आ ही गई और पता चला कि विवाहिता अपने प्रेमी के साथ भाग कर आई थी।
विज्ञापन
मीडिया को जानकारी होने पर पुलिस ने दोनों को एक रेल आवास में लेकर मैनेज करने का प्रयास किया और विवाहिता के घरवालों को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया और पकड़े गये युवक को भी बाद में छोड़ दिया गया।