{"_id":"57694c1a4f1c1b9172b47d4b","slug":"the-pretext-of-marrying-her-rape-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर युवती से रेप, रिपोर्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी का झांसा देकर युवती से रेप, रिपोर्ट
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Tue, 21 Jun 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर बाजार थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती से शादी करने का झांसा देकर एक युवक ने रेप किया। पीड़ित युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है पीड़ित युवती ने बताया कि उसके मोहल्ला तुलसी नगर निवासी अमन प्रेम संबंध थे। अमन शादी कर लेने का झांसा देकर पिछले कई माह से रेप कर रहा था। शादी के लिए दबाव देने पर टालमटोल करने लगता था। आरोप है कि 16 जून की रात करीब आठ बजे अमन ने फोन करके शादी करने का बहाना करके अपने पास बुलाया। वहां पहुंचने पर अमन ने लखनऊ जाकर शादी करने को कहा और अपनी कार में बैठा लिया। अमन के कहने पर ड्राइवर कार जीएफ कॉलेज के पास ले गया। वहां गाड़ी रुकवाने के बाद ड्राइवर को कार से बाहर भेज दिया। इसके बाद अमन ने कार में ही उसके साथ रेप किया। कई बार विरोध करने पर उसे अमन ने धक्का देकर कार से बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर भाग गया। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार वालों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसने थाना सदर बाजार जाकर शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। परेशान होकर पीड़ित युवती एसपी से मिली। एसपी के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसआई मोहम्मद इश्तियाक ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन