फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The police found the hijacked food at home divided

पुलिस को घर पर खाना खाते मिला अपहृत बंटी

Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Sun, 26 Feb 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी से शुक्रवार रात अपहृत हुए जिस बंटी की तलाश में पुलिस परेशान घूम रही थी वह रविवार शाम कालोनी में ही घर पर खाना खाते हुए मिल गया। अब पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है कि वह लापता रहने के दौरान आखिर कहां रहा। हालांकि वह पुलिस को अभी पते की बात नहीं बता रहा है। कांशीराम कालोनी के ब्लाक नंबर 34 में क्वाटर संख्या 529 निवासी 20 वर्षीय बंटी शुक्रवार रात लगभग साढ़े दस बजे अचानक लापता हो गया था। बंटी की मां विद्यावती व भाई हेतराम ने थाना पुवायां क्षेत्र के गांव कलंदरगंज निवासी रामसिंह और विक्रम पर अपहरण का आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपहरण की घटना से सकते में आई पुलिस ने नामजद  आरोपियों को उनके घर से उठाया तो पता चला कि उन लोगों का इस घटना से कोई वास्ता नहीं है। इसके बाद पुलिस सर्विलांस के जरिए बंटी की तलाश में जुट गई। शनिवार को उसका कुछ भी पता नहीं चला। रविवार दोपहर बंटी के परिजनों ने पुलिस को उसकी लोकेशन खुटार की तरफ बताई लेकिन तब तक वह घर पर आ चुका था। सर्विलांस के जरिए उसकी तलाश में जुटी पुलिस को रविवार शाम लगभग चार बजे उसकी लोकेशन कांशीराम कालोनी में ही उसके घर के आस-पास नजर मिली तो पुलिस कालोनी में उसके घर पहुंच गई। उस वक्त वह खाना खा रहा था। जानकारी करने पर बता चला कि वह तो सुबह दस बजे से घर लौट आया था। पुलिस अब उससे यह पूछने में लगी है कि उसने पुलिस को इस तरह से गुमराह करने की कोशिश क्यों की और वह लापता रहने के दौरान कहां रहा।
विज्ञापन

आरोपी विक्रम के मोबाइल पर किए मैसेज-बंटी अपहरण में नामजद किए गए विक्रम के मोबाइल नंबर पर शनिवार शाम 7.32 बजे पहला मैसेज आया कि बंटी की लाश का पता आपके पास नौ बजे एक मैसेज से आ जाएगा। इसके बाद दूसरा मैसेज शानिवार रात 9.51 बजे किया गया कि बंटी को 11 बजे छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

अपहृत बंटी रविवार सुबह दस बजे ही अपने घर लौट आया था, लेकिन परिवार वालों ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। पुलिस शाम को उसके परिजनों से मिलने कालोनी गई तो वह बैठा खाना खा रहा था। अब उससे पूछताछ की जा रही है कि वह कहां गया और कैसे घर लौटा।-अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed