{"_id":"58af26724f1c1b1b4bb23327","slug":"the-pick-of-the-procession-fired-into-the-abyss-18-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारातियों की पिकअप खाई में पलटी, 18 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बारातियों की पिकअप खाई में पलटी, 18 घायल
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर नूरपुर तरसौरा के निकट बारातियों की पिकअप असंतुलित होकर रोड किनारे खाई मेें पलट गई। हादसे में ड्राइवर सहित 18 लोग घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत नाजुक बताई जा रही है।हादसे में घायल बदायूं जिले के अलापुर थाना क्षेत्र के गांव रमनगला रूपामऊ निवासी मोतीराम ने बताया कि गांव के मैकूलाल के पुत्र जालंधर सिंह की बारात पिकअप से जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव मढै़या गुसांई जा रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर बारातियों से भरी पिकअप जलालाबाद रोड पर गांव नूरपुर तरसौरा के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज को देखते ही पिकअप चालक का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप असंतुलित होकर रोड के नीचे खांई में पलट गई। घायल अलापुर निवासी मौसम पुत्र छोटे ने बताया कि पिकअप में चालक सहित 19 बाराती सवार थे। इनमें बदायूं के थाना अलापुर क्षेत्र के गांव गोरामई निवासी 25 वर्षीय लालू, 30 वर्षीय रामऔतार, म्यायूं निवासी जयसिंह, छोटेलाल, दुर्गेश, रूपामई निवासी मोतीराम, कलुआभोज निवासी अमर सिंह, सुभाष, धीरपाल, जयवीर व मैकूलाल,12 वर्षीय अर्जुन पुत्र नेकसे, रमनगला रूपामई निवासी पोथीराम,सतीश व रामलाल, अलापुर निवासी तोफीक व मौसम, थाना खुदागंज के गांव बैहार निवासी बालकराम घायल हो गए। सीएचसी जरीनपुर के स्वास्थ्यकर्मी संजय कुमार ने बताया कि रामऔतार,जयसिंह सहित सात-आठ घायलों की स्थिति नाजुक है।
नहीं पहुंची एंबुलेंस, निजी वाहनों से घायलों को भेजा अस्पताल
मिर्जापुर। बारातियों से भरी पिकअप के दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी रमेशचंद्र यादव व महेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने तुरन्त पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह तो 20 मिनट में पहुंच गए, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
नहीं पहुंची एंबुलेंस, निजी वाहनों से घायलों को भेजा अस्पताल
मिर्जापुर। बारातियों से भरी पिकअप के दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी रमेशचंद्र यादव व महेन्द्र सिंह चंदेल ने बताया कि दुर्घटना के बाद उन्होंने तुरन्त पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह तो 20 मिनट में पहुंच गए, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची। पुलिस ने निजी वाहनों से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन