{"_id":"5787d6354f1c1b1b0813fb28","slug":"the-naugama-mubarikapura-the-bike-crashed-into-a-tree-two-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौगमा मुबारिकपुर के पास बाइक पेड़ से टकराई, दो मरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौगमा मुबारिकपुर के पास बाइक पेड़ से टकराई, दो मरे
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : pilibhit, beureu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कस्बा कलान निवासी दो युवक किसी काम से जलालाबाद गए थे। इस दौरान नौगमा मुबारिकपुर के पास मुख्य हाईवे पर बाइक पेड़ से टकरा जाने से दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।
कस्बा कलान निवासी पप्पू खां (24) और थाना क्षेत्र के गांव वननाई निवासी रजा मोहम्मद बुधवार को बाइक से जलालाबाद किसी काम से गए थे। वहां से लौटते हुए नौगमा मुबारिकपुर के पास मुख्य हाईवे पर रात आठ बजे बाइक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और बाइक चला रहे पप्पू और पीछे बैठे रजा बुरी तरह घायल हो गये। दोनों हेलमेट नहीं पहने हुए थे। उनको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दोनों ने दम तोड़ दिया। पप्पू का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था और एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी फिजा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह बेसुध हो गई। वहीं रजा मोहम्मद के एक पांच वर्ष का पुत्र है। उसकी पत्नी भी पति के गम में बदहवास हो गई है।
बोलेरो की टक्कर से युवक घायल
पुवायां। गांव गुलौली निवासी गयाप्रसाद बृहस्पतिवार को किसी काम से शाहजहांपुर गए थे। वापस घर जाने के लिए वह पुवाया आए। वाहन से उतर कर रोड क्रास करते समय उन्हें एक बोलेरो चालक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें पुवाया के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।