फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The mother went to the toilet with teenager abducted

मां संग शौच को गई किशोरी अगवा

Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Thu, 23 Feb 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे निगोही थाना क्षेत्र के एक गांव में मां संग खेतों में शौच को गई किशोरी का तीन लोगों ने मिलकर अगवा कर लिया। दो लोग मां को दबोचे रहे और सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मियापुर निवासी बिजेंदर किशोरी का अपहरण कर ले गया।मां की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज अपहृत किशोरी की तलाश में जुट गई है। शुरूआती जांच के आधार पर पुलिस इस प्रकरण को प्रेम संबंधों वाला मान रही है और पहले भी किशोरी के भगने की सूचना मिली है। गांव के पूर्व की ओर बृहस्पतिवार को किशोरी अपनी मां संग रोजाना की भांति शौच को गई थी। वहीं रास्ते में सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव मियापुर निवासी बिजेन्दर किशोरी के ही गांव को दो लोगों के साथ आ धमका। गांव के दोनों लोगों ने किशोरी की मां को दबोच लिया और बिजेंदर किशोरी को वाहन में डालकर ले गया। उसके काफी दूर निकल जाने पर गांव के दोनों लोगों ने किशोरी की मां को छोड़ दिया और भाग निकले।  रोती -बिलखती किशोरी की मां अपने बेटे को साथ लेकर निगोही थाने पहुंची और आप बीती बतायी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के विरूद्ध अपहरण का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अवनीश यादव ने बताया कि किशोरी की तलाश की जा रही है और प्रकरण प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। आरंभिक जांच में अहम जानकारी मिली है कि यह किशोरी पहले भी भाग चुकी है। ताजा प्रकरण में आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed