फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The missing man's body was found hanging from a tree three days

तीन दिन से लापता युवक का शव पेड़ पर लटकता मिला

Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Sat, 26 Dec 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
The missing man's body was found hanging from a tree three days
तीन दिन से लापता युवक का शव रेलवे लाइन के किनारे एक पेड़ पर लटका मिला है। शव दो दिन पुराना लग रहा है। युवक की शिनाख्त कुर्रियाकलां के विपुल मिश्रा के रूप में हुई है, जो इन दिनों कैलाशनगर कॉलोनी में अपनी ससुराल के मकान में बच्चों सहित रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

रोजा-शाहजहांपुर के बीच रेलवे पोल संख्या 1234 के पास लगे सेमर के पेड़ के पास एक युवक का शव ग्रामीणों ने देखा, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पतेल की झाड़ियों के बीच पेड़ पर लगाए गए फंदे को देखकर पुलिस का अनुमान आत्महत्या करने की ओर है।
विज्ञापन

कार्यवाहक प्रभारी ओपी गौतम ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के कैलाशनगर कॉलोनी की पिंकी ने बताया कि उसके पति विपुल कुमार तीन दिन से लापता थे, जिनको ढूंढा जा रहा था। पति की तलाश के लिए पिंकी ने अपने पिता रवि प्रताप शुक्ला को बुलवाया था तथा गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने जाते समय एक शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पत्नी पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह अपने पिता द्वारा कैलाशनगर में बनवाए गए मकान में बच्चों की शिक्षा के लिए पति के साथ रह रही है। उसके दो बच्चे दिव्या और मुकुंद हैं। पिछले कई दिनों से उसके पति मानसिक तनाव में थे और नशे का सेवन करने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed