फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The lawsuit against the plundering thugs

ठगों के खिलाफ लूट का मुकदमा

Thu, 18 Feb 2016 08:12 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 18 Feb 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन

 सोने के सिक्कों भरा मटका खरीदने के नाम पर शाहजहांपुर के एक युवक से ठगी करने के मामले में चार लोगोें के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

शाहजहांपुर के मोहल्ला बिजलीपुरा निवासी अनवार हुसैन को कुछ लोगों ने सोने के सिक्कों से भरा मटका साढ़े तीन लाख रुपये में बेचने के लिए सौदा किया था। बुधवार को अनवार सिक्के लेने पहुंचे तो उनसे नगदी और बेचा गया मटका लूट लिया गया था। भागने की कोशिश कर रहे ठगों को अनवार को बहादुरपुर बुजुर्ग और मुड़िया गांव के लोगों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। इस दौरान एक बाइक भी बरामद की गई थी। पुलिस ने गहराई से पूछताछ की तो मामला स्पष्ट हो गया। इसके बाद पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया। शुक्रवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

अनवार हुसैन की ओर से दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि गांव पसियाखेड़ा के मुशीम उर्फ मोहसीम, गांव पटवा के ढाकनलाल, खीरी के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के गांव देहुआ के शाकिर और रफाकत सोने के सौ सिक्के गोपनीय तरीके से बेचना चाहते थे। इसका पता लगने पर अनवर ने सिक्के खरीदने चाहे। बातचीत के बाद साढ़े तीन लाख रुपये में दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हुआ था। 17 फरवरी को अनवर अपने साथी समेत हरदोई के थाना शाहाबाद के शरीयत के साथ बाइक से सिक्के खरीदने पहुंचे तो आरोपियों ने उसे एक मटका दे दिया। ठगों ने गांव में जानकारी होने की बात कहकर सोने के सिक्के गांव के बाहर चलकर देने का बहाना किया। यही नहीं गांव से बाहर पहुंचकर आरोपियों ने अनवर की पिटाई कर दी और तमंचा तानकर एक लाख रुपये लूट लिए। फिर धमकी देकर आरोपी भाग गए। सीओ उमेश शर्मा ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। इस संबंध में कई लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed