{"_id":"00f03020ed78b55b57dbce720b1b2138","slug":"the-injured-young-man-killed-in-crash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में घायल युवक की मौत
शाहजहांपुर।
Updated Thu, 30 Apr 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निगोही में गुरुगवां और कजरी नूरपुर के बीच बुधवार की रात ट्रैक्ट्रर-ट्रॉली और क्वालिस की भिड़ंत में घायल गजेंद्र ने देर रात को दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर परिवार वाले गजेंद्र को बरेली जे जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीलीभीत के बिलसंडा क्षेत्र के गांव पिपरिया सिंगीपुर निवासी हेतराम वर्मा को उनका 20 वर्षीय बेटा गजेंद्र बुधवार को अपने बहनोई राममूर्ति के घर निगोही क्षेत्र के गांव कपेड़ कटईयां लेकर आया था। गजेंद्र को अपने बहनोई के साथ बीसलपुर एक बारात में जाना था। पांच-छह रिश्तेदारों के साथ गजेंद्र और राममूर्ति एक क्वालिस में सवार होकर बारात में शामिल होने के लिए निकले थे। निगोही रोड पर गुरुगवां और कजरी नूपरपुर गांव के पास उनकी गाड़ी की ट्रैक्टर-ट्रॉली से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में गजेंद्र और राममूर्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां गजेंद्र की हालत गंभीर होने पर परिवार वाले उसे बरेली ले जा रहे थे। रास्ते में फरीदपुर के पास गजेंद्र ने दम तोड़ दिया। गजेंद्र की मौत की खबर सुनकर उसके घर में कोहराम मच गया। गजेंद्र की मां प्रभादेवी बेटे की मौत से बेसुध हो गईं हैं। मृतक अपने छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिवार वालों को सौंप दिया है।