फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl on the farm to the toilet rape

शौच के लिए खेत पर गई महिला के साथ रेप

Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 24 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात खेत पर शौच के लिए गई महिला से एक युवक ने तमंचे के बल पर रेप किया। उसकी ननद के साथ दूसरे युवक ने छेड़छाड़ करने की कोशिश की। किसी तरह से वह युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के परिवारवालों को देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता ने एसपी को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। महिला ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि रात करीब आठ बजे वह अपनी ननद के साथ गांव के बाहर खेत पर शौच करने गई थी, तभी गांव के दो युवकों तमंचे के बल पर उन्हें रोक लिया। एक युवक उसे तमंचे के बल पर करबी के खेत में ले गया और उसके साथ रेप किया। वहीं दूसरे युवक ने उसकी ननद के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। किसी तरह से ननद उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे महिला के परिवार वालों को देखकर आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। मंगलवार की सुबह महिला जब थाने शिकायत करने के लिए निकली तो आरोपी ने नाजायज बंदूक निकाल लाया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह से वह परिवार वालों की मदद से एसपी कार्यालय पहुंची। पीड़ित की शिकायत पर एसपी ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। एसओ सेहरामऊ दक्षिणी जसवीर सिंह ने बताया कि थाने में कोई महिला शिकायत करने नहीं आई है। शिकायत मिलते ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed