फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The girl hit by truck, killed

ट्रक की चपेट में आई बच्ची, मौत

Wed, 29 Jul 2015 12:16 AM IST
रौसर कोठी।
रौसर कोठी। Updated Wed, 29 Jul 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
The girl hit by truck, killed
थाना आरसी मिशन क्षेत्र में हरदोई रोड पर मंगलवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आकर चार वर्षीय झलक की मौत हो गई। चालक सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र में टैंकर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

गांव ग्वारी में रहने वाले धर्मेंद्र वर्मा उर्फ बड़कन्ने मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी झलक दुकान से कुछ सामान लेने गई थी। सड़क पार करते समय शहर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर की चपेट में आकर झलक घायल हो गई। चालक मौके से टैंकर लेकर फरार हो गया। पुलिस के पीछा करने पर चालक थाना सेहरामऊ दक्षिणी की सीमा पर टैंकर छोड़कर फरार हो गया। घायल झलक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। झलक दो भाइयों आनेक और मोहित के बीच अकेली बहन थी। झलक की मौत से मां प्रीति का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed