{"_id":"5e417da8de50c04d514835e5ee561d0d","slug":"the-girl-dead-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती की संदिग्ध हालत में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती की संदिग्ध हालत में मौत
पुवायां।
Updated Thu, 05 Nov 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां के गांव भैंसटा निवासी अवधेश कुमार की पत्नी 22 वर्षीय सुषमा देवी की बुधवार रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए दामाद सहित कई लोगों के खिलाफ तहरीर पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
पीलीभीत के थाना बिलसंडा के गांव नॉद निवासी सुरेशचंद्र ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री सुषमा देवी की शादी तीन वर्ष पुवायां के गाव भैंसटा निवासी अवधेश कुमार के साथ ही थी। शादी में उसने सामथ्र्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। डेढ़ वर्ष तक सब कुछेठीक रहा। बाद में दामाद पुत्री का ससुर, सास, ननद, देवर आदि पुत्री को दहेज के लिए परेशान करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर सुषमा के साथ कई बार मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। रिश्तेदारों ने बीच में पड़कर समझौता आदि कराकर लड़की को फिर से ससुराल भिजवा दिया।
आरोप है कि चार नवंबर को दहेज के लिए प्रताड़ित करते हुए सुषमा को जान से मार दिया गया। मृतका के मायके के लोगों को खबर तक नहीं की गई। गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हें पुत्री की हत्या किए जाने की सूचना दी, जिस पर वह लोग गांव भैंसटा पहुंचे। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सुनील कुमार विश्नोई ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतका के पति सहित परिवार के अन्य लोग दहेज हत्या की बात को सरासर गलत बता रहे हैं। वह लोग सुषमा की मौत के बारे में कुछ भी बोलने से कतरा रहे हैं।