{"_id":"0e8cc89cad9ed3827a5dc8613618b63e","slug":"the-former-headmaster-miscreants-snatched-the-bag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व प्रधानाध्यापक से बदमाशों ने बैग छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व प्रधानाध्यापक से बदमाशों ने बैग छीना
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 05 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर में कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार की दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने रिटायर्ड प्रधानाध्यापक से 12 हजार रुपये लूट लिए। घटना बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों को तलाश किया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है।
क्षेत्र के गांव चंदोखा में रहने वाले 75 वर्षीय अमर पाल मौर्य मदनापुर पूर्व माध्यमिक जूनियर हाईस्कूल में प्रधानाध्यापक के पद से रिटायर हुए थे। मंगलवार को उन्होंने कांट पश्चिमी बड़ौदा बैंक से 12 हजार रुपये पेंशन निकाली। इसके बाद वह टैक्सी में सवार होकर मदनापुर आ गए। मदनापुर तिराहा पर टैक्सी से उतरने के बाद वह पैदल ही घर चल दिए। करीब आधा किलोमीटर पैदल चले होंगे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए और अमर पाल के कंधे पर टंगा बैग खींचकर बाइक दौड़ाने लगेे, बैग बचाने के चक्कर में वह सड़क पर गिर पड़े और काफी दूर तक घसीटते चले गए। बदमाश झटका देकर बैग छीनकर कटरा की तरफ फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना पर पहुंचे एसओ अमित कुमार सिंह ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर बदमाशों कर सुराग लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद प्रधानाध्यपक अमर पाल मौर्य बुरी तरह से सहम गए। उनके बैग में रुपये के अलावा बैंक की पासबुक और जरूरी कागजात थे।