{"_id":"8cf9b11cfec59cfc8ac7f20171a3bd54","slug":"the-farmer-died-in-the-fire-scorched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग में झुलसे किसान ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग में झुलसे किसान ने दम तोड़ा
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 01 Jul 2015 09:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रा रसूलपुर में रहने वाले 45 वर्षीय जागन लाल 19 दिन पहले बीड़ी से लगी आग से झुलस गए थे। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल से बरेली ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जागन लाल 13 जून को बिस्तर पर लेटे बीड़ी पी रहे थे। अचानक उन्हें नींद आ गई। इससे बीड़ी बिस्तर पर गिर गई और उसमें आग लग गई। इससे जागन गंभीर रूप से झुलस गए थे। आग बुझाने के बाद परिवार वालों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। मंगलवार को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई। परिवार वाले उन्हें बरेली ले जा रहे थे, तभी उन्होंनेे रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। जागन के तीन बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने दो बेटियों की शादी कर दी थी। पति की मौत से पत्नी द्रोपदी का रो-रोककर बुरा हाल है। जागन मजदूरी करके परिवार का गुजरा चलाते थे। जागन की मौत के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है।