फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The family had to flee from the village police abuse

पुलिस से प्रताड़ित परिवार ने गांव से किया पलायन

Fri, 19 Jun 2015 11:23 PM IST
खेड़ाबझेड़ा।
खेड़ाबझेड़ा। Updated Fri, 19 Jun 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
The family had to flee from the village police abuse
क्षेत्र के गांव डभौरा में निवासी शिव सिंह ने पुलिस से प्रताड़ित होकर शुक्रवार को परिवार के साथ गांव से पलायन कर दिया। शिव सिंह का आरोप है कि उनके भाई राजपाल सिंह की हत्या करके शव फेंक दिया गया था। पुलिस ने कोई कार्रवाई तो नहीं की, लेकिन उसके परिवार को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। मजबूरन वह अपने परिवार के साथ सामान लेकर बरेली जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि नौ मार्च 2015 को गढ़िया रंगीन थाने के गांव डभौरा निवासी राजपाल यादव घर से लापता हो गए थे। शिवसिंह ने अपने भाई की गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। 16 अप्रैल को राजपाल का शव गांव के पास गंगा नदी के किनारे मिला था। शव एक या दो दिन पुराना था। शिव सिंह ने अपहरण के बाद राजपाल की हत्या करने का आरोप लगाया था, लेकिन इस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शिव सिंह जब थाने के चक्कर लगाकर थक गया तो वह 26 मई को परिवार के साथ कलक्ट्रेट में अनशन पर बैठ गया। एसपी और एलआईयू इंस्पेक्टर घटना का दस दिन के अंदर खुलासा करने का भरोसा दिया। इसके बाद वह अनशन से उठ गया था। लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा थाना गढिय़ा रंगीन की पुलिस उसके परिवार को प्रताड़ित करने लगी। शिव सिंह ने बताया कि वह पुलिस से परेशान होने के बाद घर छोड़कर परिवार के साथ बरेली जा रहा है। वह डीआईजी कार्यालय में अनशन पर बैठेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed