{"_id":"58c2e0a74f1c1b8322dc5eb8","slug":"the-drunken-soldier-beaten-the-retired-teacher-in-the-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे में धुत्त सिपाही ने सेवानिवृत्त शिक्षिका को घर में घुसकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे में धुत्त सिपाही ने सेवानिवृत्त शिक्षिका को घर में घुसकर पीटा
अमर उजाला ब्यूरो बंडा।
Updated Fri, 10 Mar 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : amar ujala
0 जमकर काटा हंगामा, नहीं लिखी गई रिपोर्ट
0 केवल फटकार लगाकर सिपाही के खिलाफ कर्तव्य की इतिश्री
शराब के नशे में धुत्त सिपाही ने सेवानिवृत्त शिक्षिका के घर घुसकर उससे गाली गलौज, मारपीट कर जमकर हंगामा किया। शिक्षिका की शिकायत के बाद भी आरोपी सिपाही के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। मामले की शिकायत एसपी से की गई है।
नगर के मोहल्ला रामनगर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षिका विधवा रामबेटी ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि बृहस्पतिवार रात आठ बजे बंडा थाने का एक सिपाही शराब के नशे में उनके घर घुस आया। सिपाही से आने का कारण पूछते हुए घर के बाहर जाने को कहा गया तो सिपाही ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर रामबेटी को पीटना शुरू कर दिया और घरेलू सामान भी तोड़ दिया। सिपाही ने शिक्षिका से दस हजार रुपये नहीं देने पर झूठे मामले में जेल भिजवा देने की धमकी दी।
शोर शराबा होने पर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी मोहल्ले में ही रहने वाले शिक्षिका के भाई को दी। शिक्षिका के भाई ने मौके पर पहुंचकर यूपी-100 पर मामले की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सिपाही को थाने ले गई। रामबेटी ने पुलिस को सिपाही के हखलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पुलिस उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है। रामबेटी ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है। एसओ उदयवीर सिंह ने बताया कि सिपाही शराब पीकर मोहल्ले में चला गया था। सूचना मिलते ही उसे थाने बुलवाकर फटकार लगाते हुए भविष्य में गलती नहीं करने की हिदायत दी गई है।