फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The collision killed by unidentified middle-aged biker

अज्ञात की टक्कर से साइकिल सवार अधेेड़ की मौत 

Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो  शाहजहांपुर/थाना सेहरामऊ दक्षिणी।
ब्यूरो  शाहजहांपुर/थाना सेहरामऊ दक्षिणी। Updated Wed, 16 Mar 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
The collision killed by unidentified middle-aged biker
हादसा - फोटो : अमर उजाला
हरदोई रोड पर गांव मिर्गापुर के पास हुआ हादसा 
विज्ञापन

क्षेत्र में हरदोई रोड पर गांव मिर्गापुर के पास मंगलवार की शाम गांव के ही साइकिल सवार 55 वर्षीय नंदलाल अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गए। उन्हें गंभीर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। 
शाम करीब साढ़े छह बजे नंदलाल साइकिल से सेहरामऊ जाने के लिए निकले थे। गांव से बाहर निकलकर जैसे ही वह हरदोई रोड पर आए, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिवार वालों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


घटना से मचा घर में कोहराम 
नंदलाल की मौत की खबर सुनकर उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी रामवती का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के 22 वर्षीय बेटा जितेंद्र, 20 वर्षीय बेटी माधुरी, 19 वर्षीय बेटी पुष्पा, 17 वर्षीय वीरेंद्र, 16 वर्षीय ज्ञानेंद्र और 14 वर्षीय रितु है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed