{"_id":"0993589ab656c9b646739efe7e213bfc","slug":"the-case-of-transactions-the-noise-there-was-a-kidnapping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामला लेनदेन का, शोर मच गया अपहरण का","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामला लेनदेन का, शोर मच गया अपहरण का
पुवायां (शाहजहांपुर)
Updated Mon, 20 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना निगोही के गांव गनपतपुर निवासी लीला प्रसाद का पुत्र पप्पू की बहन गांव पुवायां के मुबारकपुर में रहती है। सोमवार को दिल्ली का व्यापारी रुपये के लेन-देन के चक्कर में पप्पू को अपने साथ ले गया तो गांव के लोगों ने पुलिस को अपहरण की सूचना दे दी। इससे हड़कंप मच गया। बाद में व्यापारी पप्पू को लेकर बरेली कोतवाली पहुंच गया। वहां से दोनों को पुलिस पुवायां कोतवाली ले आई है।
पप्पू दिल्ली में रहकर प्लास्टिक का सामान बेचने का काम करता है। उसने दिल्ली के श्याम बिहार निवासी प्लास्टिक के थोक व्यापारी रामनिवास से सवा लाख रुपये का सामान लिया था, लेकिन रुपये नहीं चुका सका। इसके बाद पप्पू अपनी बहन के पास गांव मुबारकपुर चला आया। जानकारी पाकर रामनिवास भी सोमवार को मुबारकपुर आ पहुंचा और पप्पू को अपने साथ कार में बिठाकर अपने साथ दिल्ली के लिए निकल गया। पप्पू की बहन और गांव के लोगों ने पुलिस को पप्पू का अपहरण किए जाने की सूचना दे दी। इससे पुलिस में हड़कंप मच गया। रामनिवास की कार की लोकेशन सभी थानों को देकर उसे पकड़ने को कहा गया।
इस बीच रामनिवास को भी जानकारी मिल गई कि उस पर पप्पू के अपहरण का आरोप लगाया जा रहा है तो वह पप्पू को लेकर बरेली कोतवाली जा पहुंचा। सूचना पर पुवायां पुलिस बरेली गई और दोनों को साथ ले आई। कोतवाली प्रभारी एके सिंह ने बताया कि थाने में दोनों पक्षों में समझौते के लिए वार्ता चल रही है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं लिने के कारण रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। समझौता नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।