फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The case of children getting sick

बच्चों के बीमार होने का मामला

Thu, 30 Jul 2015 07:04 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 30 Jul 2015 07:04 PM IST
विज्ञापन
The case of children getting sick
खुटार ब्लाक के प्राइमरी स्कूल कुंभिया माफी में दूध पीने से बच्चों के बीमार होने के मामले में वहां के शिक्षक हरेंद्र कुमार द्वारा सूचना अधिकारियों को न देने का दोषी माना गया। इससे संबंधित रिपोर्ट मिड डे मील के जिला समन्वयक निश्चय सिंह ने प्रभारी बीएसए को दे दी है। इस मामले में शिक्षक पर गाज गिर सकती है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने रिपोर्ट में कहा कि प्राइमरी स्कूल में आठ बच्चों को बुधवार सुबह सवा नौ बजे दूध पिलाया गया और साढ़े दस बजे कोफ्ता-चावल दिए गए। रिपोर्ट में कहा गया है कि इस मामले में डॉक्टरों के मुताबिक बच्चे दूध और कोफ्ता को पचा नहीं सके थे, जिससे उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत होने लगी थी। यह भी कहा गया है कि यदि दूध या कोफ्ता में कोई खराबी होती तो अन्य बच्चे भी बीमार हो सकते थे। वहीं स्कूल बंद हो जाने के बाद एमडीएम (मिड डे मील) का सेंपल भी नहीं मिला। इसलिए एमडीएम की जांच नहीं हो सकी।
विज्ञापन

सिंह के मुताबिक प्रधानाध्यापक को बच्चों के बीमार होने की जानकारी हो गई थी तो सबसे पहले उन्हें बीमार बच्चों को डॉक्टर को दिखाकर दवा दिलानी चाहिए थे। साथ ही उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराना चाहिए था। कहा कि इस मामले में प्रधानाध्यापक को दोषी मानते हुए कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की गई है, जिससे प्रधानाध्यापक पर गाज गिरना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed