{"_id":"591758f04f1c1bd542851568","slug":"the-body-was-thrown-into-the-bushes-by-killing-waq","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या कर शव झाड़ियों में फेंका
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Sun, 14 May 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रायपुर में कुछ लोगों ने एक युवक की हत्या कर उसका शव गांव के बाहर सड़क किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। शनिवार सुबह शव बरामद हुआ। रस्सी गला कसा होने का निशान मिलने से साफ है कि उसको गला घोट कर मारा गया। उसके मुंह से खून निकल रहा था। एसपी समेत कई पुलिस अधिकारियों ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी ली। मृतक के भाई की ओर से वारदात की तहरीर दी गई है।
पुलिस को दी तहरीर में गांव रायपुर निवासी सुरेश के पुत्र अनुज कुमार ने कहा है कि उनके बड़े भाई उत्तम कुमार (20) शुक्रवार रात आठ बजे गांव में प्राइमरी स्कूल के पास रोहित गुप्ता और सुमित गुप्ता के साथ खड़े थे। वह भाई को वहां से घर बुलाकर ले आया। रात लगभग साढ़े दस बजे रोहित फिर से उनके भाई को घर से बुला ले गया। उस वक्त सुमित दूर सड़क पर खड़ा रहा। इसके बाद भाई उत्तम देर रात तक वापस नहीं आए। शनिवार सुबह गांव के ही धर्मपाल सड़क किनारे गांव से आधा किलोमीटर दूर झाड़ियों के पास अपनी गाय बांधने गये तो उन्होंने वहां उत्तम की लाश पड़ी देखी। उनके मुंह से चीख निकल गई। गांव आकर उन्होंने उत्तम के घरवालों को शव पड़े होने की जानकारी दी। उसके गले में रस्सी से कसे होने का निशान था। मुंह से खून निकल रहा था। सूचना पर एसपी केबी सिंह, एएसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सदर अखिलेश भदौरिया और एसओ ने मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली। मृतक के भाई ने रोहित और सुमित पर उत्तम की हत्या किए जाने का शक जाहिर किया है। इस पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
00
फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने साक्ष्य जुटाए
हत्या की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम के साथ फॉरेंसिक टीम और क्राइम ब्रांच ने भी मौके पर पहुंचकर हत्या से संबंधित साक्ष्य जुटाए और मौजूद लोगों से जानकारी भी ली।
विज्ञापन
00
घूम-फिरकर मौके पर बैठ गई लूसी
मौके पर लूसी कुतिया को भी लाया गया। शव पड़े होने के स्थान पर चक्कर काटने के बाद लूसी कुतिया मौके पर बैठ गई। उससे भी कोई ठोस सुराग नहीं लगा है।
00
प्रेम-संबंधों में हत्या की चर्चा
गांव में चर्चा है कि उत्तम संबंध के एक युवती से थे। इस बात की जानकारी युवती के घरवालों को हो गई। संभव है कि उन्हीं लोगों ने उसे रास्ते से हटाने के लिए घटना को अंजाम दिया हो। पुलिस इस बिंदु पर भी पड़ताल कर रही है।
000
गांव के दो लोगों के खिलाफ तहरीर दी गई है, लेकिन घटना के पीछे कोई ठोस कारण नहीं बताया गया है। मामले की गहराई से पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम को भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कमल किशोर, एएसपी सिटी