फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The body of a youth was found hanging from a tree in suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Sun, 20 Sep 2015 09:05 PM IST
तिलहर।
तिलहर। Updated Sun, 20 Sep 2015 09:05 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के मोहल्ला नितगंजा निवासी एक युवक संदिग्ध अवस्था में पेड़ पर रस्सी से लटकता मिला। पिता ने अपने ही परिवार के कुछ सदस्यों पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का आरोप लगाया है। उधर, पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नितगंजा निवासी हरिपाल प्रजापति का कहना है कि उसका 25 वर्षीय पुत्र प्रदीप तड़के प्रतिदिन की भांति डिब्बा लेकर खेत पर शौच के लिए गया था। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठे परिवार के कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसकी हत्या कर शव पेड़ पर लटका दिया। दिन निकलने पर जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसने खोजबीन की। उसी समय गांव शेरगढ़ के कब्रिस्तान में एक पाकड़ के पेड़ पर उसके बेटे का शव लटके होने की सूचना मिली। इस दौरान घटनास्थल पर सैकड़ों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम को भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक प्रदीप की मौत फांसी पर लटकने से होना बताई गई है।
विज्ञापन


फील्ड यूनिट ने की जांच पड़ताल
घटनास्थल पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के सदस्यों ने गहन जांच पड़ताल की तथा लोगों से पूछताछ कर जानकारी हासिल की। इसमें मृतक 25 वर्षीय प्रदीप की शर्ट की जेब फटी हुई लटक रही थी, जबकि पैंट की बायीं जेब भी उधड़ी थी। घटनास्थल से कुछ दूर खेत में दोनों चप्पलें अलग-अलग स्थान पर लगभग 15 मीटर की दूर पर पड़ी थी तथा शौच के स्थान से कुछ दूर पानी का डिब्बा भी पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक साल पूर्व हुई थी शादी
प्रदीप का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व राधेवा गौंटिया की आरती के साथ हुआ था। प्रदीप सुल्तानगंज भागलपुर (बिहार) में मजदूरी करता था। पत्नी लगभग छह माह से अपने मायके में रह रही थी।


परिजनों से चल रहा था आपसी विवाद
प्रदीप के व्यवहार व आवागमन को लेकर परिवार के ही लोगों के साथ उसका विवाद चल रहा था। पिता का कहना है कि चार लोगों ने मिलकर उसके बेटे को मारकर लटकाया है। कपसेड़ा में मेले में भी इन लोगों ने उसके बेटे को मारा पीटा था। दीवाली पर मारपीट की थी। तीन दिन पूर्व भी मारपीट और गुंडई का आरोप लगाकर पुलिस से शिकायत की थी। इस कारण उसे न्यायालय से जमानत करानी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed