{"_id":"6aa85c5713faea0d2a01d35d","slug":"consignment-of-fertilizer-cloth-and-firecrackers-intended-for-smuggling-seized-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-185146-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: तस्करी के लिए रखे खाद, कपड़ा और पटाखों की खेप बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: तस्करी के लिए रखे खाद, कपड़ा और पटाखों की खेप बरामद
विज्ञापन
-तहसीलदार के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
नौतनवा। नगर स्थित भुन्डी छठ घाट के पास से सोमवार की दोपहर पुलिस, प्रशासन और एसएसबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर एक स्थान से लावारिश खाद, कपड़ा और पटाखों की खेप को बरामदगी के बाद जब्त कर लिया। जिसे कागजी कार्रवाई के बाद कस्टम के हवाले कर दिया। तहसीलदार कर्ण सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तस्करी के उद्देश्य से भुन्डी छठ घाट के पास कुछ सामान लावारिश हालत में रखी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और एसएसबी टीम के साथ मौके पर छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से सात बोरी खाद, 94 अदद साड़ी एवं एक बोरा पटाखे की खेप बरामद हुई। जिसे जब्त कर लिया गया।
थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बरामद सामग्रियों को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवा को सुपुर्द कर दिया गया।