{"_id":"57b4af5b4f1c1ba2506ebd12","slug":"the-beating-death-of-pregnant-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई से गर्भवती महिला की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिटाई से गर्भवती महिला की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Thu, 18 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव रोशनगर में निवासी एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर पिटाई करके हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ गैरइरातन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फेफड़े की बीमारी की वजह से होना बताई गई है।
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव गौटिया अंतु निवासी रामपाल ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी 28 वर्षीय रेशमा की शादी छह साल पहले गांव रोशनगंज निवासी देवेंद्र से की थी। बीते शनिवार को रेशमा ने फोन करके बताया कि ससुराल वाले उसकी पिटाई कर रहे हैं। खबर मिलने पर वह अपनी पत्नी रामवती के साथ बेटी को देखने गया था। आरोप है वहां दामाद देवेंद्र ने रेशमा को धक्का दे दिया। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ी। इसका विरोध करने पर बेटी के चचिया ससुर रामप्रकाश ने उसके भी थप्पड़ मार दिया। इसके बाद वह अपनी बेटी गांव में रहने वाले दूसरे दामाद महेश के घर ले आया। अगले दिन वह बेटी को लेकर अपने गांव आ गया। वहां किसी झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर मंगलवार को तिलहर उसे सीएचसी लेकर आया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां ले जाते समय रास्ते में रेशमा ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में देवेंद्र उसकी मां शांति देवी और चाचा रामप्रकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर तिलहर डीएस शर्मा ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पर कार्रवाई की जाएगी।