{"_id":"6b09880faf1dfd77680f2f64","slug":"three-accused-arrested-for-breaking-into-a-shop-and-stealing-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-165038-2026-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दुकान का शटर तोड़कर 10 लाख रुपये चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
-तिलक नगर पुलिस ने 9.70 लाख रुपये की नकदी बरामद की, 18 से 21 साल के हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। तिलक नगर में फैंसी लाइट की दुकान का शटर तोड़कर करीब 10 लाख रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान तिलक नगर निवासी नजफगढ़ निवासी श्रवण कुमार, गौतम कुमार और श्याम नगर निवासी अरुण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 9.70 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली है। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि तिलक नगर में फैंसी लाइट की दुकान चलाने वाले बयंत मारवाह ने 20 नवंबर को अपनी दुकान में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि रात में चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर रखे लॉकर से करीब 10 लाख रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फिर मुखबिरों के पहचान करने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर दी है।