फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   The attempt to kill him by hanging Preemi

प्रेेमी ने की फांसी लगाकर जान देने की कोशिश

Thu, 30 Apr 2015 07:52 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 30 Apr 2015 07:52 PM IST
विज्ञापन
The attempt to kill him by hanging Preemi
 थाना कांट क्षेत्र गांव सिउरा में प्रेमिका से बात नहीं होने से आहत प्रेमी ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर जान देने का प्रयास किया। वक्त रहते परिवार वालाें ने युवक को फांसी लगाते देख लिया। घरवालों ने तुरंत ही उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

गांव सिउरा में रहने वाले एक 20 वर्षीय युवक के गांव की एक लड़की से एक साल पहले प्रेम संबंध हो गए थे। दोनों की बिरादरी अलग होने के कारण परिवार वाले शादी को तैयार नहीं थे। करीब चार महीना पहले युवक लड़की को अपने साथ ले गया। परिवार वालों का दबाव पड़ने पर युवक लड़की को लेकर गांव लौट आया। गांव में पंचायत के बाद लड़की को उसकी रिश्तेदारी में बदायूं भेज दिया गया। लड़की की बड़ी बहन की बृहस्पतिवार को बारात आनी है। बहन की बारात में शामिल होने के लिए बुधवार को लड़की अपने घर आई थी। युवक ने लड़की को रास्ते में देखा तो उससे बात करना चाही, लेकिन बात नहीं हो पाई। इससे आहत युवक ने अपने घर में कमरा बंद करके फांसी लगाने का प्रयास किया। परिवार वालों ने कमरे की खिड़की से युवक को फांसी लगाते देखा तो दरवाजा तोड़कर उसे फांसी के फंदे से उतारा। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद युवक की हालत में सुधार है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed