{"_id":"5bfb408920c985f09699aaf719cec973","slug":"tents-businessman-silence-shadow-home-police-deployed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंट व्यवसायी के घर छाया सन्नाटा, पुलिस तैनात ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टेंट व्यवसायी के घर छाया सन्नाटा, पुलिस तैनात
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 07 Aug 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बिजलीपुरा में रहने वाले टेंट व्यवसायी शिवराज सिंह राठौर की मौत के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को उनके घर में सन्नाटा छाया रहा। बरेली से पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई हैं। कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर देगी।
टेंट व्यवसायी शिवराज सिंह परिवार में सबसे बड़े थे। परिवार वालों के मुताबिक वह काफी मेहनती थे। वह परिवार के साथ-साथ, बिरादरी और रिश्तेदारी में भी लोगों से मिलन-जुलना रखते थे। इसी वजह से उनकी मौत के बाद अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बृहस्पतिवार को उनके परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ। रिश्तेदार और बिरादरी को लेकर परिवार के लोगों को ढांढस बंधा रहे थे। बेटी अंकिता, वंशिका और गुनगुन की आंखों में पिता की याद आने पर अन्यास आंसू आ जाते हैं। पत्नी बेबी पति की मौत के सदमें को बर्दाश्त नहीं कर पा रही हैं। परिवार के मुखिया की मौत से सबको भारी धक्का पहुंचा है।
हत्या की धारा में मुकदमा होगा तरमीम
टेंट व्यवसायी शिवराज पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपी मुन्ना, शानू और शकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मुन्ना और शानू को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। पुलिस ने शकील को गिरफ्तार किए बगैर मुकदमे में चार्जशीट लगा दी थी। शिवराज सिंह की मौत के मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम हो जाएगा। कोतवाली इंस्पेक्टर केके तिवारी के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें मिली है। इसको देखने के बाद मुकदमा हत्या की धारा में तरमीम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
शिवराज की मौत पर शोक व्यक्त किया
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की तरफ से बृहस्पतिवार को हुई शोकसभा में शिवराज सिंह रौठर उर्फ गुट्टू के निधन पर साहू राठौर समाज ने शोक व्यक्त कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोकसभा में मुकेश राठौर, डॉ.विनोद राठौर, राधेश्याम राठौर, छंगे लाल राठौर, सुरेश चंद्र राठौर आदि शामिल थे।