फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teenager threatened to put the acid on

किशोरी पर एसिड डालने की धमकी दी

Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Thu, 19 May 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को भरे बाजार में अश्लील हरकतें करने का विरोध करने पर दबंगों ने किशोरी के घरवालों को पीटा और किशोरी पर एसिड डालने की धमकी दी है। नगर के मोहल्ला निवासी एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार को किसी जरूरी काम से बाजार गई थी, तभी मोहल्ले के एक युवक ने उससे अश्लील हरकते करने की कोशिश की। इस दौरान जब उसने विरोध किया तब उस मनचले ने उसे धमकाया। इसके बाद किशोरी ने पूरी बात अपने घरवालों को बताई, तब उसके पिता इस बात की शिकायत करने युवक के घर गए। इस पर दबंग युवक और उसके पिता तथा भाइयों ने घर से निकल कर किशोरी के पिता को जमकर पीटा और किशोरी पर एसिड डालने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ  संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed