फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teen shot down , killing half brother

किशोर ने सौतेले भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

Tue, 28 Jun 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Tue, 28 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
Teen shot down , killing half brother
किशोर ने सौतेले भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
 मामूली विवाद में 15 वर्ष के एक किशोर ने अपने सौतेले बड़े भाई की सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी और थाने पहुंचकर जुर्म का इकबाल कर लिया। पुलिस ने रात में ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। गांव जमुनिया खानपुर निवासी मूलचंद्र वर्मा ने बताया कि उनका 15 वर्षीय पुत्र 25 जून को बाइक से पुवायां की बाजार गया था। पुवायां में पुलिस ने चेकिंग के दौरान कागजात नहीं होने के कारण बाइक का चालान कर दिया। रविवार को इसी बात पर उन्होंने फटकार लगाते हुए बिना बताए कहीं भी बाइक नहीं ले जाने की चेतावनी दी थी। यह बात नागवार गुजरी। वह पिता से भिड़ गया और गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। सौतेले बड़े भाई 22 वर्षीय दिलीप ने अनिल की करतूत पर फटकार लगाते हुए उसे पीट दिया। अनिल बड़े भाई की पिटाई से बेहद खिन्न हो गया। रविवार शाम परिवार के लोग भोजन करने के बाद सोने चले गए। दिलीप भी छत पर जाकर सो गया। उधर बदले की आग में जल रहा अनिल भी भाई के पास दूसरी चारपाई डालकर लेट गया। रात लगभग ढाई बजे वह नीचे आकर पिता की लाइसेंसी बंदूक उठा ले गया और दिलीप की कनपटी से सटा कर गोली मार दी। दिलीप की मौके पर ही मौत हो गई। फायर की आवाज होते ही घर के अलावा मोहल्ले के लोग भी जाग गए। लोगों ने बदमाश होने की आशंका में शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी बीच आराोपी बंदूक मौके पर फेंककर भाग निकला। उसने रात में ही बंडा थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि वह भाई दिलीप की हत्या कर आया है। पुलिस को उसकी बात पर यकीन नहीं हुआ, लेकिन एसओ राजेश सिंह रात में ही अनिल के घर पहुंचे। छत पर दिलीप का रक्त रंजित शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। उधर जवान बेटे का शव देखकर पिता मूलचंद्र बेहोश हो गए और छत से नीचे आ गिरे, जिससे वह गंभीर घायल हो गए। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि आरोपी खुद थाने आ गया था। मृतक के मामा गांव मुड़िगवां निवासी प्रकाश की ओर से हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।  
विज्ञापन


डॉक्टर बनना चाहता था दिलीप
 मृतक दिलीप डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करना चाहता था। इसके लिए वह लखनऊ में रहकर सीपीएमटी की कोचिंग कर रहा था। अप्रैल में परीक्षा होने के बाद वह घर आया था। 28 जून को वह फिर लखनऊ जाने वाला था। पिता ने बताया कि दिलीप पढ़ाई में तेज था। पुत्र की इच्छा पर ही उन्होंने उसे पढ़ाई के लिए लखनऊ भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed