फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   FIR on charges of assault

Haridwar News: मारपीट के आरोप में प्राथमिकी

Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
FIR on charges of assault
गैस सिलिंडर चोरी के आरोप में युवक को पकड़कर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि गौरव कश्यप, रोहित शर्मा, गौतम कश्यप और सुमित कश्यप समेत अन्य युवकों ने उनके पोते हर्षित के साथ बेरहमी से मारपीट की। बताया कि 27 अगस्त को पड़ोस में रहने वाला विशाल अपनी गाड़ी से हर्षित को साथ ले गया था। बाद में पता चला कि विशाल गैस सिलिंडर चोरी कर लाया था। इसके बाद 29 अगस्त को हर्षित और विशाल पकड़े गए। आरोप है कि इस दौरान मौके पर कई युवक मौजूद थे। तुषार, सुभानी, रंपू और अपार कान ने हर्षित के साथ मारपीट नहीं की, जबकि गौरव कश्यप, रोहित शर्मा, गौतम कश्यप और सुमित कश्यप ने रंजिश के चलते उसके साथ गंभीर मारपीट की। इसके बाद टोल प्लॉजा बहादराबाद पर गाड़ी रोककर पोते (हर्षित) को फिर पीटा गया। सीओ देवव्रत जोशी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed