फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Five police personnel reinstated before the completion of the investigation, citing a shortage of force.

Budaun News: फोर्स की कमी का हवाला देकर जांच पूरी होने से पहले ही बहाल किए पांच पुलिसकर्मी

Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Sun, 11 Oct 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five police personnel reinstated before the completion of the investigation, citing a shortage of force.
बदायूं। जरीफनगर थाना क्षेत्र की बिस्तोई सीकरी चौकी पर तैनात निलंबित चौकी प्रभारी दरोगा मनीष भारद्वाज समेत पांच पुलिसकर्मियों को विभागीय जांच पूरी होने से पहले ही बहाल कर दिया गया है। बहाली के पीछे फोर्स की कमी का हवाला दिया गया है, जबकि अभी एसपी सिटी की जांच चल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दियोहरा शेखपुर में एक परिवार के घर में रात में दबिश देने, डोडा बरामदगी के केस में फंसाने की धमकी देकर पिता-पुत्रों को थाने लाकर पीटने के आरोप पुलिस पर लगे थे। मामले में एसएसपी अंकिता शर्मा ने चौकी प्रभारी मनीष भारद्वाज के अलावा सिपाही हरीश, सुरजीत, लोकेश और संदीप भाटी को निलंबित किया था। निलंबन के बाद जांच एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह को सौंपी गई थी। जांच में पांचों निलंबित पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज हो चुके हैं और थाना प्रभारी बाबूराम गौतम का पक्ष भी लिया गया है, लेकिन अंतिम रिपोर्ट आना बाकी है। जांच में थाना प्रभारी समेत अन्य की भूमिका भी सामने आ सकती है। इससे पहले ही पांचों को बहाल कर दिया गया, जिससे विभागीय कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन


---
निलंबित पुलिसकर्मियों को बहाल किया गया है। एसपी सिटी की जांच अभी मिली नहीं है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
अंकिता शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed