फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Teen's body found hanging from the mobile tower

मोबाइल टॉवर से लटकी मिली किशोर की लाश

Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर Updated Wed, 16 Nov 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Teen's body found hanging from the mobile tower
अ‌भिषेक ‌स‌िंह
बुधवार सुबह गांव खंडहर स्थित मोबाइल कंपनी एयरसेल के टॉवर पर गांव के ही किशोर की लाश दुपट्टे से लटकी मिली। किशोर पास ही स्थित आइडिया कंपनी के टॉवर पर चौकीदारी करता था और रात में वहीं सोया हुआ था। घरवालों ने किशोर की रंजिशन हत्या कर लाश टॉवर पर लटकाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ  तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव खंडहर निवासी जितेंद्र सिंह का सोलह वर्षीय बेटा अभिषेक सिंह मंगलवार शाम खाना खाने के बाद ड्यूटी पर चला गया था। बुधवार सुबह करीब छह बजे अभिषेक का बड़ा भाई मयंक शौच को उस ओर गया तो खराब पड़े एयरसेल के टॉवर पर अभिषेक की लाश लटकी देखी। खबर मिलने पर पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेज दिया। जितेंद्र की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ  हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभिषेक गांव गुंरैया स्थित जगन्नाथ सिंह इंटर कॉलेज में इंटर का छात्र था। 
विज्ञापन

हालात भी हत्या की ओर कर रहे इशारा 
घटनास्थल को देखने पर प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का नहीं लग रहा है। सवाल है कि यदि अभिषेक को आत्महत्या ही करनी थी तो वह जिस टॉवर पर नौकरी करता था उसी पर फांसी लगा सकता था। उसे सामने बंद पड़े टॉवर पर जाने की क्या जरूरत थी। दूसरी बात यह कि अभिषेक का शव जिस दुपट्टे से लटका मिला, वह उसकेे परिवार की किसी महिला का नहीं था। फिर उसके पास यह दुपट्टा कहां से आया। जिस टॉवर पर लाश मिली वह कई वर्षों से बंद होने के कारण ऊंची पतेल से घिरा हुआ है। वहां दिन में भी पहुंचना मुश्किल है। अभिषेक का बायां पैर टॉवर के एंगल पर टिका था और दुपट्टे का फंदा एंगल के पीछे से घूमकर गर्दन तक आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed