{"_id":"57ec07d04f1c1b8167573f61","slug":"teacher-shot-dead-in-ceremony","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में शिक्षक की गोली मारकर हत्या ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
समारोह में शिक्षक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर/सेहरामऊ दक्षिणी।
Updated Thu, 29 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अंधरा में शिक्षक के घर चल रही थी भतीजी के जन्मदिन की दावत
- शिक्षक के रिश्तेदार ने शराब के नशे में दिया घटना का अंजाम
- आरोपी समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव अंधरापुर में मंगलवार की रात एक समारोह में नशे में धुत रिश्तेदार ने शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अंधरापुर निवासी दिनेश पाल यादव की नौ वर्षीय बेटी प्रियांशी के जन्मदिन के अवसर पर शाम को दावत का आयोजन था। दिनेश पाल के चचेरे भाई 28 वर्षीय देवेंद्र सिंह यादव रात करीब नौ बजे अपने दोस्तों के साथ छत पर बैठकर खाना खा रहे थे, तभी गांव का रिश्तेदार धर्मेंद्र शराब के नशे में छत पर पहुंच गया। धर्मेंद्र ने देवेंद्र से सिगरेट मांगी और पीने लगा। इसी बीच धर्मेंद्र ने गोट से तमंचा निकालकर देवेंद्र के पेट में गोली मार दी। देवेंद्र निढाल होकर जमीन पर गिर गए। उनके गोली लगते ही अफरातफरी मच गई। चीख-पुकार की आवाज सुनकर धर्मेंद्र के पिता श्रीपाल लाइसेंसी रायफल और चाचा बहादुर लाइसेंसी बंदूक लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों ने भीड़ पर असलहे तान दिए। इसी बीच मौका देखकर धर्मेंद्र मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते की मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खुशी के घर में मचा कोहराम
दिनेश की बेटी प्रियांशी के जन्मदिन पर रिश्तेदार और गांव के लोग आए हुए थे। घर में खुशी का माहौल था। महिलाएं घर में मंगल गीत गा रही थीं। देवेंद्र लोगों को खाना खिलाने के बाद अपने दोस्तों के साथ खाना खाने बैठे ही थे, तभी यह अनर्थ हो गया। महिलाओं के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। देखते ही देखते खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन
बहुत ही मिलनसार स्वाभाव के थे देवेंद्र
देवेंद्र क्षेत्र के गांव कहिलिया के रघुनाथ सिंह पब्लिक स्कूल में हिंदी के अध्यापक थे। ग्रामीणों के मुताबिक वह स्वाभाव के बहुत ही मिलनसार थे। उनका न तो कभी स्कूल में ही झगड़ा हुआ और न ही गांव में।
दोनों गहरे दोस्त थे
देवेंद्र और धर्मेंद्र की रिश्तेदारी के साथ-साथ गहरी दोस्ती भी थी। देवेंद्र स्कूल से गांव आने के बाद अक्सर धर्मेंद्र के साथ बैठकर बातचीत करते थे। दोनों के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ था। पता नहीं ऐसी कौन सी बात हुई कि धर्मेंद्र ने देवेंद्र के गोली मार दी।
दो महीना पहले हुआ था देवेंद्र के बेटा
देवेंद्र की पत्नी प्रतिभा ने दो महीना पहले एक बेटे को जन्म दिया था। उनके चार वर्षीय बेटी दिव्यांशी है। बेटे के जन्म के बाद पति-पत्नी काफी खुश थे। देवेंद्र की मौत के बाद प्रतिभा बेसुध हो गई हैं। दोनों बच्चों को सीने से लगाकर दहाड़े मार-मारकर रो रही है।
मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। समारोह के दौरान मामूली बात पर गोली मारकर शिक्षक की हत्या कर दी गई।
- वीरेंद्र सिंह चौहान, एसओ, सेहरामऊ दक्षिणी