{"_id":"59dbbd6a4f1c1bd9538b68af","slug":"suspended-sugarcane-development-inspector-beaten-panel-assistant","type":"story","status":"publish","title_hn":"निलंबित गन्ना विकास निरीक्षक ने पटल सहायक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निलंबित गन्ना विकास निरीक्षक ने पटल सहायक को पीटा
शाहजहांपुर
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
निलंबित गन्ना विकास निरीक्षक ने पटल सहायक को पीटा
.
शाहजहांपुर/रोजा। हरदोई में तैनाती के दौरान एक मामले में निलंबित होने पर लोधीपुर स्थित गन्ना विकास विभाग कार्यालय से संबद्ध किए गए गन्ना विकास निरीक्षक ने सोमवार को छोटी सी बात पर जमकर हंगामा काटा। उसने गन्ना कार्यालय के पटल सहायक को डंडों से पीटा और कार्यालय में रखे अभिलेख फाड़ने के अलावा वहां रखा सीपीयू तोड़ दिया। पटल सहायक की तहरीर पर रोजा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर निलंबित सीडीआई को गिरफ्तार कर किया है। इस बीच, जिला गन्ना अधिकारी बृजेश कुमार पटेल ने लखनऊ से लौटकर पूरे घटनाक्रम से डीएम समेत विभागीय उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है।