{"_id":"6aa46bb4516eb9bcf7008d9a","slug":"woman-swindled-out-of-912-lakh-under-the-pretext-of-share-trading-profits-lucknow-news-c-13-lko1070-1914675-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर महिला से ऐंठे 9.12 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे के नाम पर महिला से ऐंठे 9.12 लाख रुपये
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाजों ने इंदिरानगर सी ब्लॉक निवासी अंजू सिंह को शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर उनके 9.12 लाख रुपये ऐंठ लिए। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में बृहस्पतिवार को आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
पीड़िता ने बताया कि सात जुलाई को उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप पर जोड़ा गया था। ग्रुप के एडमिन और सदस्य उन्हें शेयर ट्रेडिंग करके मुनाफा कमाने के लिए प्रेरित कर रहे थे। ठगों ने उन्हें एक ट्रेडिंग एप डाउनलोड कराया। ट्रेडिंग के दौरान कभी समस्या होने पर जालसाजों ने वेबसाइट अन्द्राथिन डॉट कॉम पर शिकायत करने को कहा। उन्होंने नौ जुलाई से लेकर 20 अगस्त तक 9.12 लाख रुपये निवेश कर दिए। आरोप है कि इसके बाद से ठगों ने उन्हें व्हाट्सएप ग्रुप से निकाल दिया। उनकी ट्रेडिंग आईडी ब्लॉक कर दी। पीड़िता ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। बैंक से संपर्क करके पीड़िता की रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।