{"_id":"6aa46b85b9bee38925015470","slug":"woman-jumps-into-canal-after-dispute-with-husband-sub-inspector-saves-her-lucknow-news-c-13-lko1070-1914598-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पति से विवाद के बाद नहर में कूदी महिला, दरोगा ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पति से विवाद के बाद नहर में कूदी महिला, दरोगा ने बचाया
विज्ञापन
आलमबाग। कृष्णानगर इलाके में बृहस्पतिवार रात पति से विवाद के बाद गुड़िया नहर में कूद गई। इस दौरान वाहन चेकिंग कर रहे आजाद नगर चौकी प्रभारी दरोगा गौरव कुमार सिंह ने राहगीरों की मदद से उसे सकुशल नहर से बाहर निकाला।
आजाद नगर चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह के मुताबिक, कासिमपुर पकरी, आजाद नगर निवासी गुड़िया ऑटो चालक पति सतीश और दो बेटियों के साथ रहती है। आरोप है कि सतीश शराब पीने का आदी है। गुड़िया के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे सतीश शराब के नशे में घर पहुंचा और उससे झगड़ा करने लगा। आहत होकर गुड़िया पकरी पुल के पास पहुंची और नहर में छलांग लगा दी। महिला को नहर में कूदते देख चौकी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद एक महिला से साड़ी लेकर नहर में फेंकी और राहगीरों की मदद से गुड़िया को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल गुड़िया की हालत सामान्य बताई गई है।