{"_id":"6aa46b6f577e6334d60ed3c7","slug":"traffic-constable-assaulted-after-objecting-to-passenger-vehicle-being-parked-on-the-road-lucknow-news-c-13-lko1070-1914717-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सड़क पर यात्री वाहन खड़ा करने के विरोध पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सड़क पर यात्री वाहन खड़ा करने के विरोध पर ट्रैफिक सिपाही से मारपीट
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर में बृहस्पतिवार रात को सड़क पर यात्री वाहन खड़ा करने के विरोध पर चालक ने ट्रैफिक सिपाही रजनीश गौड़ से मारपीट की। सिपाही ने आरोपी के खिलाफ महानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
ट्रैफिक सिपाही रजनीश ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनकी ड्यूटी महानगर स्थित सुशीला चौराहे पर लगी थी। रात करीब 10:40 बजे वह सेंट्रल अकेडमी के ओर से आने वाले वाहनों को रोक रहे थे। इस बीच एक युवक ने सड़क पर तीन पहिया सवारी वाहन खड़ा कर दिया। रजनीश का आरोप है कि जब उन्होंने आरोपी को वाहन पीछे करने को कहा तो वह गाली-गलौज करने लगा और वर्दी फाड़ने लगा। उनकी शर्ट के सारे बटन टूट गए। आरोपी ने कई थप्पड़ भी मार दिए और भीड़ का फायदा उठाकर वहां से भाग निकला। ट्रैफिक सिपाही ने आरोपी की शिकायत महानगर पुलिस से की। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि आरोपी चालक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। पुलिस की दो टीमें आरोपी की गिरफ्तारी में लगी हैं।