फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Suspected woman dies in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में झुलसी महिला की मौत

Mon, 17 Apr 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Mon, 17 Apr 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में आग से झुलसी विवाहिता ने सोमवार दोपहर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतका के घरवालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां निवासी विनय कुमार ने बताया कि उसकी बहन विनीता देवी की शादी पांच साल पहले थाना कांट क्षेत्र के गांव मुड़िया आस निवासी वीरेंद्र कुमार के साथ हुई थी। शादी में हैसियत अनुसार दान-दहेज दिया गया था, लेकिन ससुराल वाले और दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को आए दिन प्रताड़ित करने लगे। कई बार उन्हें समझाया गया लेकिन वे नहीं माने। विनय ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने सोमवार सुबह विनीता को जला दिया। इलाज के दौरान उसकी जिला अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष देवेश सिंह का कहना है कि अभी मामले की तहरीर नहीं मिली है। सूचना के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करा रहे हैं। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मृतका की एक नौ माह की बेटी भी है। जो ससुराल वालों के पास ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed