फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sugar mill management, administration, Transportation Department raised hand

चीनी मिल प्रबंधन, प्रशासन, परिवहन विभाग ने खड़े किए हाथ

Thu, 09 Apr 2015 11:54 PM IST
शाहजहांपुर/मकसूदापुर बंडा।
शाहजहांपुर/मकसूदापुर बंडा। Updated Thu, 09 Apr 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
 Sugar mill management, administration, Transportation Department raised hand
शाहजहांपुर/मकसूदापुर बंडा। बस से कुचलकर मरे छात्र की जिम्मेदारी लेने के लिए कोई भी विभाग तैयार नहीं है। चीनी मिल प्रबंधन, प्रशासन और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। घटना के संबंध में विद्यालय प्रबंधन, चीनी मिल प्रबंधन, प्रशासनिक अधिकारी और परिवहन विभाग के अधिकारियों से बातचीत की गई तो सभी अपनी गर्दन बचाने के लिए दूसरों पर आरोप जड़ दिए। इतनी दर्दनाक घटना होने के बाद विद्यालय स्टॉफ तो स्कूल में ताले डालकर खिसक गया। वहीं चीनी मिल प्रबंधन ने अपना पल्ला झाड़ लिया है।
विज्ञापन


मिल के एचआर ने नहीं उठाया फोन
स्कूल में होने वाले कार्यक्रमों में चीनी मिल के यूनिट हेड सहित अन्य अधिकारी हिस्सा लेते रहते हैं। साथ ही स्कूल के मामले में पूरा दखल भी रखते हैं। खटारा बस से स्कूल में संचालित होने की जिम्मेदारी और छात्र की मौत के मामले में किनारा पकड़ रहे हैं। मिल के एचआर हेड केएम तिवारी को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन


विद्यालय स्टॉफ बोलने को नहीं तैयार
बिलसंडा के छात्र ध्रुवकुमार की मौत होने पर प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों से संपर्क कर बात करने का प्रयास किया गया। शिक्षकों ने हादसे के संबंध में बोलने से इंकार कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्यालय स्टॉफ स्कूल और आवासों में ताला डालकर पूरा स्टाफ खिसक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खटारा बस पर आगे नहीं लिखा था नंबर
बेहद खटारा हो चुकी स्कूल बस पर आगे कोई नंबर भी नहीं लिखा है। साथ ही स्कूल बस भी नहीं लिखवाया गया है। वाहन में न तो लाल पट्टी लगी हुईं। कुल मिलाकर बस किसी भी सूरत में स्कूल बस के मानकों को पूरा करती नजर नहीं आ रही है।


‘विद्यालय प्रशासन को इस तरह की बस संचालित नहीं करवानी चाहिए। इस घटना के लिए वे पूरी तरह से दोषी है। इस प्रकार के खटारा वाहन स्कूल में लगे होने की जानकारी नहीं मिल सकी। यदि पता होता तो बस के संचालन पर रोक लगवा दी जाती।’
- आरपी सिंह, एआरटीओ (प्रशासन)


‘मैं तो आज अवकाश पर हूं। स्कूल बस से हुए हादसे के मामले में मुझे तो कोई जानकारी तक नहीं है। चीनी मिल में संचालित होने वाले बजाज पब्लिक स्कूल का संचालन अन्य लोगों के हाथ में है। इस संबंध में वही लोग कुछ कह सकते हैं।’

- आलोक श्रीवास्तव, यूनिट हेड, चीनी मिल  

‘छात्र की मौत की दुर्घटना के बारे में देर रात तक किसी ने सूचित नहीं किया। इस संबंध में परिवहन विभाग और स्कूल प्रबंधन को नोटिस जारी किया जाएगा। दोषी लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही छात्र को मुआवजा दिलाए जाने की कार्यवाही की जाएगी।’
- पीके श्रीवास्तव, एडीएम, वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed