{"_id":"58ac852f4f1c1b0853b24658","slug":"stole-the-mobile-court-had-fled-the-tune","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में मोबाइल चुराकर भागा तो धुन डाला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में मोबाइल चुराकर भागा तो धुन डाला
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
Updated Wed, 22 Feb 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जजी कचहरी में मंगलवार दोपहर ग्रामीण का मोबाइल चोरी करके भाग रहे एक युवक को पकड़ लिया गया। मौके पर इकट्ठा हुई भीड़ ने उसे पहले जमकर पीटा और फिर सदर पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद कर उसे जेल भेज दिया। थाना गढ़ियारंगीन क्षेत्र के गांव रुद्रपुर निवासी नक्षत्र किसी मुकदमे की तारीख के सिलसिले में मंगलवार को जजी कचहरी में आए थे। दोपहर एक बजे वह कचहरी परिसर में खड़े थे, तभी एक युवक ने उनकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया और भागने लगा। जानकारी होने पर नक्षत्र ने शोर मचा दिया। लोगों की भीड़ ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। लोगों ने जमकर पिटाई की। इस बीच सदर बाजार थाना पुलिस पहुंच गई और पब्लिक से छुड़ाकर उसे अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम मनोज कुमार निवासी निसरजई जलालनगर थाना सदर बाजार बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन