फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Sprung from police jeep Htyaropi critically injured

पुलिस की जीप से कूदा हत्यारोपी गंभीर घायल

Sat, 11 Jul 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 11 Jul 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
Sprung from police jeep Htyaropi critically injured
थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चांदापुर में एक साल पहले हुई व्यापारी ओमप्रकाश श्रीवास्तव के बेटे अनूप की हत्या के मामले में आरोपी रामकुमार जेल से जमानत पर छूटने के बाद शनिवार को तमंचा लेकर उनके घर पहुंच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामकुमार को तमंचा समेत पकड़ लिया। पुलिस उसे जीप में बैैठाकर थाने ला रही थी, तभी वह चलती जीप से कूद गया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गांव चांदापुर में पुरानी रंजिश को लेकर ब्लाक प्रमुख पति मुकेश वर्मा उनके पिता झम्मन वर्मा समेत 17 लोगों ने 29 जून 2014 को ओमप्रकाश की खाद की दुकान और मेडिकल स्टोर पर असलहों के साथ हमला बोल दिया था। हमलावरों ने दुकानों में जमकर तोड़फोड़ की थी। हमलावरों ने ओमप्रकाश और अनूप के दोनों पैर ईंट से कुचल कर तोड़ दिए थे। हमले में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अनूप ने कुछ समय के बाद लखनऊ के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था। अनूप कचहरी में वकालत की प्रैक्टिस करते थे। उनकी मौत के बाद वकील काफी आक्रोशित हो गए थे। मामले में 17 लोगों के खिलाफ हत्या, बलवा समेत अन्य संगीन धारा में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने एक-एक करके सभी आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया था, जबकि कुछ आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया था। दो महीने पहले मामले में आरोपी गांव का रामकुमार जेल से छूटकर आया था। बताते है कि शनिवार की सुबह रामकुमार शराब के नशे में तमंचा लेकर ओमप्रकाश की दुकान पर पहुंच गया। कुछ विवाद होने के बाद आरोपी ओमप्रकाश के घर तमंचा लेकर पहुंच गया। ओमप्रकाश के परिवार वालों ने दरवाजा बंद करके पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर हल्का इंचार्ज राजवीर सिंह पुलिस के साथ पहुंचे और रामकुमार को तमंचे के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस टीम ने आरोपी को जीप में बैठा लिया। आरोपी चांदापुर रोड पर हरदोई बाईपास के पास चलती जीप से कूद गया। रामकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस टीम घायल को जिला अस्पताल लेकर आई। घायल का हालचाल लेने सीओ सदर अनुराग दर्शन भी जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस टीम की लापरवाही पर उन्होंने जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed