{"_id":"59bfd0354f1c1b38688b5206","slug":"sp-warns-officials-too-curb-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ते क्राइम पर एसपी खफा, पुवायां कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बढ़ते क्राइम पर एसपी खफा, पुवायां कोतवाल लाइन हाजिर
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी केबी सिंह ने रविवार देर रात सभी थानाध्यक्षों से मीटिंग कर अपराधों की समीक्षा की। मीटिंग में वैसे तो कई थानेदार निशाने पर रहे लेकिन गाज गिरी पुवायां कोतवाल हरीश राजपूत पर। उन्हें एसपी ने लाइनहाजिर कर दिया और उनके स्थान पर अमरोहा से आए इंस्पेक्टर अशोक सोलंकी को चार्ज सौंप दिया। रविवार रात लगभग दस बजे एसपी ने अपने कार्यालय के मीटिंग हाल में रात एक बजे तक एक-एक करके सभी थानेदारों से वांछित, गैंगेस्टर एक्ट के फरार अपराधियों व नामजद अपराधियों की गिरफ्तारी के बारे में और चलाए गए अभियान में गिरफ्तारी व दर्ज मामलों की विवेचनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पुवायां, जलालाबाद, तिलहर सर्किल क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं पर थानेदारों को नसीहत देते हुए क्राइम कंट्रोल करने को कहा। पुवायां में वारदातों और लुटेरों व चोरों की गिरफ्तारी न हो पाने पर एसपी कुछ ज्यादा ही खफा दिखे, उन्होंने कोतवाल हरीश राजपूत को लाइन में आमद कराने का आदेश दिया और अशोक सोलंकी को पुवायां कोतवाली का इंचार्ज बना दिया। एसपी ने सख्त लहजे में कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए, इसमें लापरवाही बरतने वाले थानाध्यक्षों पर कड़ी विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन