{"_id":"3a08c64a182bed4a51bb81104898e05a","slug":"sp-gunner-s-wife-the-miscreants-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी के गनर की पत्नी को बदमाशों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसपी के गनर की पत्नी को बदमाशों ने लूटा
शाहजहांपुर
Updated Wed, 02 Sep 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना सदर बाजार क्षेत्र में टाउन हाल मैदान के पास मोहनगंज तिराहा पर मंगलवार दोपहर करीब 1.30 बजे बाइक सवार बदमाशों ने पैदल जिम जा रही एसपी के गनर की पत्नी से तमंचे के बल पर कुंडल, पर्स और मोबाइल लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश टाउनहाल मैदान की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिटी और सदर बाजार कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। बदमाशों की तलाश करने के लिए तत्काल शहर में चेकिंग और दबिश का अभियान चला, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। पुलिस लाइंस में रहने वाले कांस्टेबिल सेठपाल एसपी बबलू कुमार के गनर हैं। उनकी पत्नी संगीता कॉलोनी की कई महिलाओं के साथ लाल इमली चौराहा के पास बने शेरा जिम में फिजियोथेरपी के लिए आती हैं। मंगलवार को उनके साथ जाने वाली महिलाएं जिम के लिए पहले ही निकल गईं और वह अकेली ही पुलिस लाइंस से पैदल जिम के लिए चलीं। रोडवेज क्रासिंग पार करके जैसे ही वह मोहनगंज तिराहा के पास पहुंचीं, तभी पीछे से एक बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने संगीता को तमंचा दिखाकर रोक लिया। एक बदमाश ने इनके बाल पकड़े और कान से कुंडल नोंच लिया। साथ ही पर्स और मोबाइल भी लूट लिया। शोर मचाने पर बदमाशों ने संगीता को जान से मारने की धमकी दी। उनके अनुसार, बदमाश बाइक लेकर टाउनहाल की ओर भाग गए। कुछ देर तक मौके पर ही संगीता डर-सहमी खड़ी रहीं। इसके बाद वह किसी से कुछ कहे बिना पैदल घर लौट र्गइं। पुलिस लाइंस में पड़ोस में रहने वाले कांस्टेबिल मनोज को संगीता ने अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी। मनोज ने तुरंत इसकी सूचना सेठपाल को दी।
सूचना मिलते ही सेठपाल तुरंत एसपी के एस्कार्ट के साथ अपने घर पहुंचे और संगीता को गाड़ी में बैठाकर घटनास्थल पर गए। वहां पहले से मौजूद सीओ सिटी डॉ. कृष्ण गोपाल यादव ने संगीता से घटना की जानकारी ली। सदर पुलिस ने इलाके की चारों तरफ से घेराबंदी कर ली, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं लगा।
नकाबपोश बदमाशों ने
दिया घटना को अंजाम
इस लूट को अंजाम देने वाले बदमाशों ने अपने मुंह पर रुमाल बांध रखा था। संगीता के मुताबिक बदमाश काले रंग की बाइक पर थे और चालक ने सफेद रंगी शर्ट पहन रखी थी उसकी उम्र करीब 30 के आसपास थी, जबकि पीछे वाला 45 के आसपास की उम्र का था उसने चेकदार शर्ट पहन रखी थी और उसके सिर बाल भी कम थे एवं चांद दिख रहा था।
विज्ञापन
व्यस्त इलाके में किसी ने घटना होते नहीं देखी
मोहनगंज तिराहा भीड़भाड़ वाला इलाका है वहां से हमेशा वाहनों और लोगों की आवाजाही बनी रहती है। इसके साथ ही घटनास्थल के सामने मद्रास हैंडलूम है। वारदात की जगह पर आकाश का खोखा रखा हुआ। सीओ सिटी ने आकाश और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की, लेकिन घटना के बारे में अनभिज्ञता जताई। सदर पुलिस बदमाशों का सुराग लगाने में लगी हुई है। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश कर रही हैं।
अविश्वसनीय लग रही लूट की यह कहानी
लूट की यह जो कहानी अपने तहरीर और बयान में संगीता ने बताई है, उसके आधार पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश भले ही की जा रही है, लेकिन पूरी कहानी ही एकबारगी अविश्वसनीय प्रतीत हो रही है। पहले तो उन्होंने लाल इमली चौराहा के पास अपने साथ लूट की घटना होने का जिक्र किया, लेकिन बाद में हाकी ग्राउंड के पास। मौके पर जिस खोखे के पास घटना होने का हवाला मिला, उस खोखे को चलाने वाले आकाश ने भी अधिकारियों की मौजूदगी में मौके पर संगीता से कहा कि आप तो हांफते हुए इधर आई थीं, लेकिन कोई लूटा हो या तमंचा दिखा रहा हो ऐसा कुछ नहीं दिखा। घटना की तफ्तीश में जुटे अधिकारियों को भी मौका मुआयना करने के बाद इस कहानी पर सहसा विश्वास नहीं हुआ। उक्त चौराहे और तिराहे पर सदर बाजार कोतवाल दोपहर करीब सवा एक बजे पहुंचे थे और कुछ देर रूटीन मुआयने में लगे थे। यह इलाका काफी व्यस्ततम है। रूई की दुकान, हैंडलूम की दुकान और गन्ने के रस की दुकानें हैं। वहां दिनदहाड़े किसी महिला को रोकने-टोकने पर ही लोग दौड़ पड़ते या भीड़ जुट जाती, लेकिन इस घटना में तत्काल ऐसा कुछ न तो हुआ और ना ही किसी ने ऐसा कुछ देखा।
घटना की पड़ताल कराई जा रही है। पुलिस टीमें अपने मुखबिरों के नेटवर्क के साथ मैदान में उतरी हुई हैं। देर रात या बुधवार तक सब कुछ सामने आ जाने की उम्मीद है कि हुआ क्या था और लुटेरे कौन थे।
- बबलू कुमार, एसपी।