फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Soccer bus conductor to lodge a complaint made

रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए फुटबाल बना बस कंडक्टर

Wed, 23 Dec 2015 11:50 PM IST
रोजा।
रोजा। Updated Wed, 23 Dec 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
Soccer bus conductor to lodge a complaint made
चार दिन पहले रोडवेज के बस कंडक्टर के साथ हुई लूट के मामले में पुलिस की कुभंकर्णी नींद नही खुली है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए बस कंडक्टर रोजा और आरसी मिशन थाने के बीच फुटबाल बना हुआ है। थकहार कर पीड़ित ने एसपी से मिलने का प्रयास किया, लेकिन मीटिंग में व्यस्त होने के कारण उसकी फरियाद नहीं सुनी जा सकी।
विज्ञापन

बता दें कि 19 दिसंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे फैजाबाद डिपो की बस जो साबितपुर से दिल्ली जा रही थी। यात्रियो की नित्य क्रिया के लिए हाइवे स्थित बाबा ढाबे के पास रोकी गई थी। इसी बीच चार बदमाशों ने कंडक्टर माखनलाल यादव की कनपटी पर तमंचा लगाकर 47 हलार की नगदी सहित बैग को लूट लिया था।
विज्ञापन

पीड़ित माखन लाल ने रात में ही सौ नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन मामला क्षेत्राधिकार विवाद में उलझ गया था। कंडक्टर यादव का आरोप है कि बाद में रोजा पुलिस ने बैग गिरने की गुमशुदगी जबरन लिखवा ली थी। इस मामले में बस कंडक्टर के खिलाफ  विभागीय कार्रवाई भी शुरू होने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को बस कंडक्टर माखन लाल पहले थाना रोजा गया, जहां उसे आरसी मिशन थाने टरका दिया गया यही हाल यहां की पुलिस ने किया। थकहार कर पीड़ित ने एसपी बबलू कुमार के दरबार में दस्तक देने का प्रयास किया, लेकिन साहब के मीटिंग में व्यस्त होने के कारण वह जनता की फरियाद नहीं सुन सके।


मेरे साथ लूट की घटना हुई है। रोजा पुलिस ने जबरन डरा धमका कर गुमशुदगी की तहरीर ली। लूटे गए रुपये सरकार की संपत्ति है, जिसकी रिपोर्ट लिखाने का हरसंभव प्रयास करूंगा। एसपी को भी घटना से अवगत करा रहा हॅू।

- माखन लाल यादव, पीड़ित बस कंडक्टर

बस परिचालक ने रोजा थाने में बैग गुम होने की सूचना दी थी, जिसको दर्ज किया गया है। लूट के बारे में जांच कर आगे की कार्रवाई हो रही है।
- अनुराग दर्शन, सीओ सदर


यात्रियों के लिए अब ढाबे भी सुरक्षित नहीं
हाईवे स्थित ढाबे अब यात्रियों के लिये सुरक्षित नहीं हैं। 19 दिसंबर की घटना से साफ  है कि मुरादाबाद से लेकर लखनऊ तक का सफर करने के लिए रोडवेज द्वारा कही भी जलपान या नित्य क्रिया के लिये सुरक्षित स्थान चयनित नही किया गया है। इससे बस चालक अपने स्वार्थवश ढाबों पर बसों को खड़ा करते हैं जहां यात्रियों के साथ घटनाएं होना आम बात हो गई है, लेकिन परदेशी होने के कारण ढाबा संचालक और पुलिस इन यात्रियों को डरा धमका कर भगा देते हैं। इस घटना में परिचालक ने जो बयां किया है उससे पुलिस का घिनौना चेहरा ही उजागर हुआ है। जो अपराध पर नियंत्रण करने के बजाय उसके अल्पीकरण पर ज्यादा ध्यान देते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed