फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   So far, 40 dengue afflicted district hospital

अब तक 40 डेंगू पीड़ित जिला अस्पताल में भर्ती

Tue, 08 Sep 2015 11:50 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Tue, 08 Sep 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
So far, 40 dengue afflicted district hospital
शहर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। जिला अस्पताल में अब तक 40 मरीज भर्ती हो चुके हैं। इस समय यहां 18 मरीज भर्ती हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। इनकी प्लेटलेट्स काफी कम हैं। शहर के निजी अस्पतालों में भी संदिग्ध डेंगू के मरीज बड़ी संख्या में भरती हैं।
विज्ञापन

बता दें मोहल्ला कि आर्यनगर में रहने वाले दिल्ली रेलवे के कंट्रोलर अजय सक्सेना की पत्नी अनुपम सक्सेना की सोमवार को इलाज के दौरान लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई थी। जिला अस्पताल से 21 मरीज उपचार के बाद ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक मरीज को रेफर किया गया था। इस समय भर्ती मरीजों में रोजा क्षेत्र के गांव बल्लिया निवासी बिजेंद्र की प्लेटलेट्स करीब सात हजार पहुंच गई है। आवास विकास कॉलोनी निवासी राज कुमार की प्लेटलेट्स 21 हजार के आसपास पहुंच गई। अन्य भर्ती मरीजों में आरसी मिशन थाने के कांस्टेबिल जितेंद्र, सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव देवकली निवासी प्रवीण, आरसी मिशन क्षेत्र के मोहल्ला मिश्रीपुर निवासी मीना, मोहल्ला दिलाजाक निवासी अजरा,  मोहल्ला गाड़ीपुरा निवासी ज्ञान देवी, तिलहर के मोहल्ला कलक्टरगंज निवासी सुशील कुमार, कांट के गांव मरेना निवासी सीमा, रोजा में अपने रिश्तेदार के घर रहने वाले कन्नौज के रोहित, रौसर कोठी निवासी यासीन, मोहल्ला बारादरी निवासी मुनीजा, कांट निवासी आकाश, मंसूरपुर निवासी गौरव, रामनगर निवासी हरभजन सिंह, रोजा निवासी प्रशांत और विवेक, कटरा के गांव देवरिया निवासी दशरीश कुमार, जलालाबाद के खड़सर गांव निवासी ज्ञानेंद्र, लखीमपुर खीरी के मोहम्मदी क्षेत्र के गांव नदुआ निवासी भुवनेश, मोहल्ला चमकनी गाड़ीपुरा निवासी दिलशाद हैं।
विज्ञापन


12 मरीजों के ब्लड सैंपल लखनऊ भेजे
डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। निजी अस्पतालों में स्थिति कंट्रोल नहीं होने पर मरीजों को जिला अस्पताल में रेफर किया जा रहा है। जिला अस्पताल की तरफ से एक मरीज की कराई गई जांच में उसे डेंगू पाया गया है। 12 मरीजों का सैंपल जांच के लिए लखनऊ लैब भेजा गया है। इलाज के बाद मरीजों की हालत में सुधार है।  - डॉ. अनिल राज, फिजीशियन, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन


पालिका प्रशासन ने शुरू कराई फॉगिंग
शहर के लोगों को डेंगू के प्रकोप से बचाने के लिए दूसरे चरण की फागिंग का काम सोमवार से शुरू करा दिया गया है। जलालनगर और स्टेशन रोड के नाले-नालियों में कीटनाशक छिड़काव के साथ फागिंग कराई जा चुकी है। अन्य इलाकों में भी चरणबद्ध तरीके से फॉगिंग कराई जाएगी।
-तनवीर खां, चेयरमैन नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed