{"_id":"57d992294f1c1bb53dd48b1d","slug":"sister-shot-then-made-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी को गोली मारी, फिर खुद को उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाभी को गोली मारी, फिर खुद को उड़ाया
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहजहांपुर
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
जख्मी
- फोटो : शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी पसंद की लड़की की शादी की बात दूसरी जगह चलने से नाराज एक युवक ने अपनी रिश्ते की भाभी को तमंचे से गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली से उड़ा लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घायल भाभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बरेली रेफर किया गया है।
घटना आरसी मिशन थाना क्षेत्र में मंगलसेन इंटर कॉलेज वाली गली में बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे की है। आरसी मिशन थाना क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी गाड़ीपुरा निवासी 26 वर्षीय रजनी पत्नी गुड्डू अपने ढाई साल के बेटे के साथ मंगलसेन इंटर कॉलेज की गली से होते हुए ख्वाजा फिरोज अपने रिश्तेदार के यहां जा रही थी। मंगलसेन कॉलेज की गली में रजनी को मिश्रीपुर थाना आरसी मिशन का सचिन उर्फ किटटू मिल गया। वह रिश्ते में उसका ममेरा देवर था। दोनों में किसी बात पर तकरार होने लगी। बात बढ़ने पर सचिन ने तमंचा निकालकर रजनी पर फायर कर दिया। गोली उसकी गर्दन में लगी। घायल होते ही रजनी जमीन पर गिर पड़ी और चिल्लाने लगी तभी आसपास के कई लोग मौके पर आ गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
करीब एक घंटे बाद सचिन ने खन्नौत नदी के किनारे खुद को भी गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव और आरसी मिशन इंस्पेक्टर भरत कुमार गौतम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सचिन की जेब से एक खोखा, दो कारतूस, सल्फास की गोलियाें से भरी डिब्बी मिली। रजनी ने पुलिस को बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी की बात पहले सचिन से चली थी बाद में परिजनों ने बहन की शादी की बात दूसरी जगह चला दी थी। सचिन उस पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था।