{"_id":"57e52fd54f1c1b2856a82264","slug":"sister-manipulating-opposition-teens-forced-into-the-stove","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर किशोर को चूल्हे में धकेला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बहन से छेड़छाड़ के विरोध पर किशोर को चूल्हे में धकेला
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Fri, 23 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बहन से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर दबंगो ने एक किशोर के साथ मारपीट कर चूल्हे पर धक्का दे दिया। इससे किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को गांव के ही गुड्डू, उसका भाई गोपाल, जोगेंद्र और दिनेश उसके भाई रामआसरे के घर घुस आए। आरोपियों ने 17 वर्षीय भतीजे सूरज के साथ मारपीट शुरू कर दी और उसे चूल्हे पर धक्का दे दिया, जिससे सूरज गंभीर रूप से झुल गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर सूरज के चाचा ने बताया कि उसकी ही बिरादरी के आरोपी उसकी 14 वर्षीय भतीजी से कई दिन से छेड़छाड़ कर रहे थे। बृहस्पतिवार शाम आरोपी उसके भाई के घर में घुस आए और भतीजी से छेड़छाड़ करने लगे, इस बीच सूरज मौके पर पहुंच गया। विरोध करने पर सूरज की पिटाई कर दी गई। इसके बाद शुक्रवार को भी आरोपियों ने सूरज के साथ मारपीट कर जला दिया। सूरज के चाचा ने बताया कि बदनामी के डर से तहरीर में छेड़छाड़ की बात नहीं लिखी गई है।
एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि सूरज के चाचा ने जो तहरीर दी है, उसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तहरीर के अलावा पीड़ित ने अलग से भी छेड़छाड़ की बात नहीं बताई है। उन्होंने सूरज के भी बयान लिए हैं, जिसमें वह खुद ही जल जाने की बात कह रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।